img

बादशाह अकबर के दरबार में नवरत्नों में बीरबल की खास जगह थी। बीरबल अकबर के मुख्य सलाहकार थे। चतुर बीरबल को अकबर के दरबार में कितना वेतन मिलता था? आईये जानते हैं।

ये तो सभी ही जानते हैं बीरबल बहुत बुद्धिमान व्यक्ति थे। तर्क-वितर्क में उसकी बराबरी कोई नहीं कर सकता। जब भी बादशाह अकबर किसी मुश्किल में फँसते थे तो उन्हें बीरबल की याद आ जाती थी।

बीरबल अकबर के दरबार में मुख्य रत्नों में एक थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बीरबल को अपनी बुद्धिमत्ता के लिए कितनी फीस मिलती है? बीरबल के वेतन का उल्लेख अबुल फज़ल की पुस्तक आईन-ए-अकबरी में मिलता है।

किताब के अनुसार, बादशाह अकबर बीरबल को 16 हजार रुपए प्रति माह देते थे। जो उस दौर के हिसाब से बहुत हुआ करते थे।

आपको बता दें कि बुद्धिमान, हाज़िर जवाब व लोगों की समस्याएं झट से सुलझा देने वाले शहंशाह अकबर के नवरत्नों में से एक बीरबल का नाम महेशदास दुबे था और वो मध्य प्रदेश के सिधी शहर के घोघरा में पैदा हुए थे.

--Advertisement--