Kajari Teej 2022: सुहागिन महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम, वरना नहीं मिलेगा व्रत का फल

img

हिंदू पंचांग में कजरी तीज का विशेष महत्व है। इस साल कजरी तीज 14 अगस्त दिन रविवार को मनाई जाएगी। कजरी तीज को कजली तीज या सातुड़ी तीज भी कहते हैं। कजरी तीज के दिन भगवान शिव, माता पार्वती और नीमड़ी माता की विधि-विधान से आराधना की जाती है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण करती है जबकि अविवाहित लड़कियां अच्छे पति की कामना करते हुए व्रत रखती हैं।

KAJARI TEEZ

धार्मिक मान्यता है कि कजरी तीज का व्रत को रखने से अविवाहित लड़कियों को सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है और भगवान शंकर की कृपा से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। कजरी तीज का व्रत रखने के दौरान विवाहित महिलाओं को कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए।

न करें ये गलतियां

  • व्रत के दिन पति से झगड़ना नहीं चाहिए और उन्हें अपशब्द भी बोलना चाहिए।
  • इस दिन पति से अच्छे से बात करें और उनके आसपास रहें।
  • सुहागिन महिलाएं हाथों पर महेंदी जरूर लगाएं। ये बेहद शुभ माना जाता है।
  • सुहागिन महिलाओं को हाथों में चूड़ियां जरूर पहननी चाहिए। खाली हाथ रखना काफी अशुभ माना जाता है।
  • अगर व्रत रखा है तो अन्न,जल ग्रहण ना करें। यह व्रत निर्जला ही रखा जाता है।
  • व्रत के दिन किसी की निंदा, चुगली या बुराई करने न करें। ये अच्छा नहीं माना जाता है।
  • बुजुर्गों का अपमान ना करें। सुबह उठकर उनका आशीर्वाद लें।
  • सुहागिन महिलाओं को सफेद रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।
Related News