कंधे पर बैग लिए एयरपोर्ट पर ऐसे दौड़ती दिखीं काजोल, यूजर्स बोले- ‘शुक्र है गिरी…’
- 8 Views
- Nisha Shukla
- January 3, 2022
- main slide मनोरंजन
1990 के दशक की एक्ट्रेस काजोल की गिनती उस समय के बेहतरीन अभिनेत्रियों में होती है। फिल्मों में उनकी एक्टिंग को बेहद पसंद किया जाता है। आज भी सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े तमाम पोस्ट वायरल होते रहते हैं। इन दिनों उनका एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वह एयरपोर्ट पर भागते हुए नजर आ रही है।
दरअसल, एक्ट्रेस को हाल ही में एयरपोर्ट पर देखा गया था, जहां पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। उस वक्त वह एयरपोर्ट पर काफी स्पीड में चल रही थी। सेलिब्रेटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि काजोल काफी जल्दबाजी में हैं। इस दौरान काजोल ने ऐश कलर का प्लाजो और येलो लूज टॉप पहना रखा था। इसके साथ ही उन्होंने मुंह पर मास्क लगाया था कर कंधे पर बैग टांग रखा था। इस वीडियो के सामने आते ही इंटरनेट पर लोग काजोल को ट्रोल करने लगे।
एक यूजर ने लिखा, ‘घर साफ करने की टेंशन में भाग रही होगी.. बोलो जुबान केसरी।’ वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘भगवान का शुक्र है कि ये गिरी नहीं।’ वैसे आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है, जब उन्हें ट्रोल किया गया है। इससे पहले भी एयरपोर्ट पर तेज भागने की वजह से वह ट्रोल हो चुकी हैं। उस समय लोगों ने ‘भाग सिमरन भाग’ कहकर उनका मजाक उड़ाया था। अब बात करने काजोल के वर्क फ्रंट की तो आखिरी बार उन्हें फिल्म ‘त्रिभंगा’ में देखा गया था, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।
- महाराष्ट्र: कल 14 मंत्रियों को दिलाई जा सकती है शपथ; एकनाथ शिंदे ने सभी दौरे किए रद्द, मुहर्रम की छुट्टी भी हुई कैंसिल
- Royal Enfield: रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च की अपनी इंट्री लेवल बाइक, देखें क्या है खास
- Astro: जल्द शादी करने और मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए अपनाएं ये उपाय
- Vidur Niti: इंसान को जीवन भर सफल नहीं होने देती ये 4 गलतियां, आप करने से बचें
- Raksha Bandhan 2022: इस शुभ योग में मनेगा रक्षा बंधन, जानें शुभ महूर्त और बांधने की विधि