केजरीवाल ने बुलाई अहम बैठक,दिल्ली में बाढ़ का खतरा,वानिॅंग लेवल को पार कर गया पानी

img

नई दिल्ली।। भारत की राजधानी दिल्ली में बढ रहे बाढ के खतरों के मुताविक सोमवार को सरकार की उच्चस्तरीय बैठक के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में राजधानी के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। और कहा कि बाढ से प्रभावित लोगों के लिए दिल्ली सरकार की ओर से 2120 टेंट के इंतजाम किये गये है।

इस दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि रविवार शाम हरियाणा ने 8.28 लाख क्यूसेक पानी छोडा है जो कि आने वाले 36 से 72 घंटे तक दिल्ली पहुंचेगा। ऐसी परिस्थिति में सरकार की ओर से जान और माल के नुकसान से बचने के हर संभव प्यास किये जा रहे हैं। और कहा कि सभी एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है , सभी तैयारियां कर ली गई है। इसलिए घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।

पढ़िए-गायब हुए फौजियों को सर्च करना होगा आसान, वर्दी बता देगी कहां पर है जवान

आपात स्थिति में सहायता के लिए 011-22421656 और 011-21210849 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। कुल 23860 लोगों को बाढ़ क्षेत्रों से हटाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यमुना किनारे रहने वाले लोग आज यानी सोमवार शाम 6-7 बजे तक टेंट्स में आ जायें। आने वाले दो दिन मुश्किल भरे हो सकते हैं। ऐसे में सीएम ने लोगों को बिना घबराए किनारे के इलाकों से निकल कर खाली टेंट में आने की सलाह दी।

इन ट्रेट में सभी के लिए भोजन, पानी और शौचालय की पूरी व्यवस्था कर दी गई है। इसके साथ ही सीएम केजरीवाल ने दिल्ली में रहने वालों को नदी किनारे के इलाकों से हट कर दूसरी जगह जाने को कहाहैं। और कहा कि बाढ़ के हालात में 23 हजार लोगों के प्रभावित होने की संभावना है। सरकार ने विपरीत परिस्थितियों से निपटने के अच्छे इंतजाम कर रखें हैं।

मालूम हो कि हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने और यमुना नगर कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश होने के कारण रविवार से ही दिल्ली में यमुना नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया गया है। सोमवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गयाइ है।

बता दें कि खतरे का निशान 204.50 मीटर है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए दिल्ली में सभी संबंधित एजेंसियां अलर्ट पर हैं। यमुना के बाढ़ क्षेत्र को खाली करने का आदेश जारी हो गया है। अधिकारियों का दावा है कि दिल्ली सरकार हर तरह के हालात से निपटने को तैयार है।

फोटो- फाइल

Related News