img

Khasi Community: हमारे देश हिंदुस्तान में आपको अलग-अलग समुदायों की अलग-अलग परंपराएं, रीति-रिवाज देखने को मिलते हैं। भारत के ज्यादातर हिस्सों में लड़की शादी के बाद अपने ससुराल जाती है। मगर भारत का एक हिस्सा ऐसा भी है जहां बेटा शादी के बाद ससुर के पास चला जाता है।

भारत के उत्तर पूर्व में कुछ आदिवासी जनजातियाँ निवास करती हैं। ये उनके बीच एक प्रथा मानी जाती है. खासकर मेघालय राज्य में खासी समुदाय है जो इस प्रथा का पालन करता है। खासी समुदाय की परंपरा के मुताबिक, शादी के बाद लड़का लड़की के घर जाता है।

अगर घर में छोटी लड़की है तो दामाद शादी के बाद ससुराल आता है। मगर कुछ घरों में लगभग सभी लड़कियों के पति उनके घर आते हैं। भारत के अन्य राज्यों की तुलना में मेघालय में लड़कियों की शिक्षा की दर ज्यादा है।

खासी लोग खासी भाषा बोलते हैं, जो एक द्रविड़ भाषा परिवार की सदस्य है। हालांकि, अधिकांश खासी लोग असमिया, बांग्ला और हिंदी भी जानते हैं। खासी लोग मुख्यतः कृषि और बागवानी से अपनी आजीविका कमाते हैं। वे चाय, अदरक, हल्दी, और अन्य फसलों की खेती करते हैं। उनके जीवन में अलग अलग पारंपरिक कला और शिल्प भी अहम भूमिका निभाते हैं।

--Advertisement--