दूसरी शादी के लिए बीवी और मासूम बेटी को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत

img

अलवर के भिवाड़ी पुलिस ने बीवी व चार वर्ष की बेटी की हत्या करने वाले दरिंदे बाप को अरेस्ट कर लिया है। भिवाड़ी पुलिस ने आरोपी को बिहार के सिवान से अरेस्ट किया है। जांच अफसरों ने बताया कि आरोपी ने दूसरी शादी कर ली थी। इस बारे में जब पत्नी को पता चला तो दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। तत्पश्चात, उसने अपनी पत्नी और मासूम बेटी दोनों का कत्ल कर दिया।

पुलिस अफसर ने दोहरे हत्या कांड का खुलासा करते हुए बताया कि त्रिहान सोसाइटी में दसवे माले पर बिहार के सिवान की रहने वाली 25 वर्षीय आकांक्षा उर्फ ऋतु अपने पति निशांत पांडे और चार वर्षीय बेटी नाव्या पांडे के साथ रहती थी। आकांक्षा एक प्राइवेट विद्यालय में शिक्षक थी। सोशल मीडिया पर 2012 में आकांक्षा की मुलाकात निशांत से हुई थी। फिर दोनों को प्रेम हुआ और सन् 2016 में दोनों ने शादी रचा ली।

विवाह के बाद से ही दोनों के बीच विवाद रहता था। हाल ही में निशांत अपने परिवार संग भिवाड़ी आ गया और यहां रहने लगा। निशांत गुड़गांव की एक कंपनी में कार्य करता था। इसी बीच निशांत पांडे ने बिहार के सिवान में ही किसी दूसरी युवती से शादी कर ली। इस बात की भनक उसकी पत्नी आकांक्षा लगी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा, जिससे के बाद युवक ने हत्या कर दी।

 

Related News