img

IPL के इस सीजन के शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं। पहला मैच 31 मार्च को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सूप किंग्स के बीच खेला जाएगा। इसी तरह IPL की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (MI) ने पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने का फैसला किया है। जैसा कि पाकिस्तानी खिलाड़ी IPL में लीग में खेलेंगे, इसे लेकर बहुत बातें हो रही है। फैंस इस बात से भी हैरान हैं कि पहले सीजन के बाद से पाकिस्तान के खिलाड़ी नहीं खेले हैं। अब हुआ ये है कि फ्रेंचाइजी ने उन्हें शामिल करने का निर्णय लिया है.

पाकिस्तानी क्रिकेटरों हम्माद आजम और एहसान आदिल को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (MI) में शामिल किया गया है। मुंबई इंडियंस (MI) के सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी गई है। हालांकि IPL में इस साल जुलाई में अमेरिका में मेजर क्रिकेट लीग खेली जाने वाली है। IPL में चार फ्रेंचाइजी ने इस लीग में अपनी टीमें उतारी हैं।

इसमें मुंबई इंडियंस (MI) की टीम ने हम्माद आजम और एहसान आदिल को अपनी टीम में शामिल किया है। हम्माद आजम ने 2011 से 2015 तक पाकिस्तान के लिए 11 वनडे और पांच टी20 मैच खेले। उन्होंने आखिरी बार 2015 में जिम्बाब्वे के विरूद्ध अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। इसके साथ ही एहसान ने पाकिस्तान के लिए तीन टेस्ट और छह वनडे खेले हैं। एहसान आईसीसी विश्व कप 2015 में पाकिस्तान टीम का हिस्सा थे।

जानें क्या है मेजर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट

एमएलसी यानी मेजर लीग क्रिकेट अमेरिका का पहला क्रिकेट टूर्नामेंट है। यह टूर्नामेंट अमेरिका में 13 से 30 जुलाई तक खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में छह फ्रेंचाइजी हैं और इनमें से चार IPL की हैं। इसमें मुंबई इंडियंस (MI) (MI) न्यूयॉर्क की टीम है, शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स लॉस एंजिल्स की टीम है, चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी को टेक्सास और दिल्ली कैपिटल्स की टीम को सिएटल ओरकास कहा जाता है।

--Advertisement--