img

अब वो खबर जिसका इंतजार कर रहे थे। खबर सीधे आम जनता से जुड़ी हुई है। परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा बयान सामने आया। समझिए कि कैसे ₹15 प्रति लीटर पेट्रोल हो सकता है।

पेट्रोल को ₹15 प्रति लीटर करने का लक्ष्य ये बात नितिन गडकरी ने कही। इथेनॉल और बिजली पर निर्भरता बढ़ाने से यह संभव हो पाएगा। नितिन गडकरी ने यह बात प्रतापगढ़ में अपने संबोधन के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि अगस्त महीने में इथेनॉल से चलने वाली गाड़ियां लॉन्च होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि बिजली पर निर्भरता इससे बढ़ेगी। पेट्रोल का दाम घटकर ₹15 प्रति लीटर हो सकता है। तो आप समझ गए होंगे कि आप कैसे ₹15 प्रति लीटर आपको पेट्रोल मिल सकता है। सरकार इसके लिए कदम उठा रही है।

गडकरी ने कहा कि अब सब गाड़ी आप किसानों ने तैयार किए हुए इथेनॉल पर चलेगी। 60 परसेंट इथेनॉल, 40 परसेंट बिजली। उसका अगर एवरेज पकड़ा जाएगा तो ₹15 लीटर पेट्रोल का भाव होगा। जनता का भला होगा। किसान ऊर्जा दाता बनेगा। 

--Advertisement--