img

ऐसे वक्त में जब लोकसभा चुनाव प्रचार जोरों पर है, तब भी कांग्रेस को 440 वोल्ट का झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की तबीयत खराब हो गई है और तबीयत खराब होने के कारण उन्हें मध्य प्रदेश का अपना सतना दौरा रद्द करना पड़ा है। अब राहुल गांधी की जगह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सतना दौरे पर जाएंगे।

इस बात की जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया कि राहुल गांधी खराब स्वास्थ्य के कारण आज सतना नहीं आ पाएंगे। ऐसे में उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से सतना आने की अपील की है। अब मल्लिकार्जुन खड़गे सतना में कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाह की प्रचार सभा में शामिल होंगे। साथ ही जल्द ही राज्य में राहुल गांधी की प्रचार सभाएं भी होंगी। वह जनता से संवाद भी करेंगे।

कांग्रेस मीडिया सेल प्रभारी जयराम रमेश ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी आज सतना और रांची में चुनाव प्रचार करने वाले थे। वहां इंडिया अलायंस की बैठक होगी। मगर राहुल गांधी अचानक बीमार पड़ गए हैं। साथ ही फिलहाल वे दिल्ली से बाहर नहीं जा सकते। मगर राहुल गांधी की अनुपस्थिति में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सतना में सभा को संबोधित करेंगे।

बता दें कि एमपी में पहले फेज का मतदान जारी है। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को सतना में मतदान होगा। राहुल गांधी वहां प्रचार सभा के लिए आएंगे। मगर खराब सेहत के चलते राहुल गांधी का दौरा रद्द करना पड़ा है। इससे पहले राहुल गांधी ने 8 अप्रैल को मंडला और शहडोल में प्रचार सभाएं की थीं।

--Advertisement--