img

अपराध डेस्क ।। एमपी के पन्ना जिले में कुछ दिन पहले एक महिला सब इंस्पेक्टर आत्महत्या मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। SI अनामिका ने अपने कथित प्रेमी की प्रताड़ना से परेशान हो आत्महत्या की थी।

तो वहीं पुलिस ने बिहार निवाली कौशल सिंह राजपूत को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में पुलिस जल्द ही चालान पेश करेगी। दरअसल, पन्ना जिले की सिमरिया थाना क्षेत्र की मोहंद्रा चौकी प्रभारी अनामिका सिंह कुशवाहा 3 जनवरी की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

पढ़िए- प्रसव के लिए अस्पताल पहुंची महिला, डॉक्टर ने बंद कमरे में उसके साथ जो किया वो बहुत शर्मनाक है

घटना की गंभीरता को देखते हुए SP विवेक सिंह ने सिमरिया नगर निरीक्षक याकूब खान को जांच सौंपी। अधिकारियों ने जांच में अनामिका के मोबाइल पर कॉल डिटेल चैक की तो उसमें बिहार का एक नंबर पर कई बार बात होने की जानकारी मिली। आत्महत्या से कुछ मिनट पहले तक अनामिका ने इसी नंबर देर तक बात की थी।

पुलिस को पता चला कि ये नंबर बिहार के मोहन कुड़ी थाना संदना जिला लखीसराय के कौशल किशोर राजपूत का है। कौशल इस समय मनोहर मनोरमा कॉलोनी सागर मध्य प्रदेश में रह रहा है। इसके बाद पुलिस ने कौशल को सागर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ मेम कौशल ने बताया है कि वो और अनामिका एक ही कॉलेज में पढ़ते थे।

दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। अनामिका की सरकारी नौकरी लगने के बाद कौशल उस पर शादी का दबाव बना रहा था। ये रिश्ता अनामिका के माता-पिता को मंजूर नहीं था। इसी बात को लेकर कौशल ने तीन जनवरी के रात अनामिका से ऐसा कुछ कह दिया कि उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

फोटो- फाइल