img

महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक बड़ा हादसा हुआ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार 30 से ज्यादा परिवारों के फंसे होने की यहां पर आशंका है। यह रायगढ़ की खालापुर तहसील के ईचा वाडी गांव की तस्वीर है।

राहत दल के साथ साथ यहां पर सरकार के मंत्री और खुद मुख्य मंत्री एकनाथ शिंदे भी पहुंच गए हैं। यहां यह हादसा हुआ है जो यह मोरबी बांध से लगभग छह किलोमीटर की दूरी पर बताया जा रहा है और इस हादसे में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। अभी तक यहां से 5 शव मिलने की सूचना मिल रही है।

रायगढ़ के डीएम योगेश महाशय ने इस बात की जानकारी दी है कि यह हादसा कल देर रात हुआ है। उन्होंने बताया कि जिस जगह पर यह हादसा हुआ है वहां पहुंचने के लिए लगभग दो घंटे की चढ़ाई करनी पड़ती है। जिसकी वजह से यहां पर राहत बचाव टीमों को पहुंचने में काफी ज्यादा मशक्कत करनी पड़ रही है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी अधिकारियों से फोन पर इससे पहले बात की थी। इसके बाद वो मौके पर भी पहुंचे हैं। वहीं पनवेल और नवी मुंबई के जो सभी अस्पताल हैं उनको यह सूचना दे दी गई है और उन्हें इस बात की चेतावनी दी गई है कि वह जरूरी चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराने के लिए तैयार रहें। उनको निर्देश दे दिए गए हैं।

--Advertisement--