Lunar Eclipse 2022: जानें साल के पहले चंद्र ग्रहण से जुड़ी हर जानकारी, भारत में दिखेगा या नहीं!

img

चंद्र ग्रहण 2022: इस साल का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) लगने वाला है. वैसे इस साल दो चंद्र ग्रहण पड़ रहे हैं। पहला पूर्ण चंद्रग्रहण 16 मई को पड़ रहा है। भारत में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण को अशुभ माना जाता है। इस दौरान कई काम करना मना है। चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा के दिन ही होता है। लेकिन चंद्र ग्रहण हर पूर्णिमा के दिन नहीं हो सकता।

Lunar Eclipse

दरअसल, जब पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है तो उसे चंद्र ग्रहण कहते हैं। तो आइए जानते हैं भारत में चंद्र ग्रहण का समय, सूतक काल और तारीख के बारे में विस्तार से-

भारत के समय के अनुसार सोमवार 16 मई 2022 को चंद्र ग्रहण सुबह 08:59 बजे से 10:23 बजे तक रहेगा. यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। भारत में इस चंद्र ग्रहण की दृश्यता शून्य होगी, इसलिए यहां सूतक काल नहीं लगेगा।

कहां लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण?
भारत में इस साल का पहला चंद्र ग्रहण नहीं दिखेगा इसलिए यहां इसका सूतक काल प्रभावी नहीं होगा। लेकिन दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, उत्तरी अमेरिका के कई हिस्से, प्रशांत महासागर अटलांटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देंगे।

कब लगेगा दूसरा चंद्रग्रहण?
आपको बता दें कि इस साल का दूसरा चंद्रग्रहण 8 नवंबर 2022 मंगलवार को लगेगा. यह चंद्र ग्रहण भारत में कुछ जगहों पर देखा जा सकता है. इसलिए इस ग्रहण का धार्मिक प्रभाव और सूतक भारत में मान्य होगा।

Related News