img

पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के 9 सदस्यों को अरेस्ट कर उनके कब्जे से 22 किलोग्राम अफीम बरामद की है। इस मामले में 6 कस्टम अफसरों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि 30 बैंक खातों में मौजूद 9 करोड़ रुपये फ्रीज कर दिए गए हैं।

एक्स पर एक पोस्ट में, यादव ने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करों के नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए, जालंधर कमिश्नरेट ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह के 9 सदस्यों को अरेस्ट किया है और 22 किलोग्राम अफीम जब्त की है।" उन्होंने कहा कि झारखंड एक अफीम उत्पादक है। और खरीदार को 12 किलो अफीम के साथ अरेस्ट किया गया है।

पुलिस प्रमुख ने कहा कि ड्रग मनी से बनाई गई 6 करोड़ रुपये की 12 संपत्तियों की पहचान की गई है। यूके, यूएसए, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा की पांच विदेशी आधारित संस्थाओं और दिल्ली में 6 सीमा शुल्क अफसरों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर सिटी पुलिस ने 9 आरोपियों को अरेस्ट किया है जो कूरियर सर्विस के जरिए विदेशों में ड्रग्स सप्लाई कर रहे थे। इनके पास से 10 किलो अफीम बरामद की गई है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस ने पहले झारखंड से 3 आरोपियों को 12 किलो अफीम के साथ अरेस्ट किया था।

उनसे पूछताछ के बाद 9 और ड्रग तस्करों को अरेस्ट किया गया है। इनमें से कुछ आरोपी झारखंड के हैं तो कुछ पंजाब के। अब तक सभी आरोपियों से कुल 22 किलो अफीम बरामद की जा चुकी है।

 

--Advertisement--