महाराष्ट्र : एक दिन में 326 कोरोना मरीजों की मौत, 13,702 नए कोरोना संक्रमित मिले

img
मुंबई, 04 अक्टूबर यूपी किरण। महाराष्ट्र में रविवार को 13,702 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कऱ 14,43,409 हो गई है। आज राज्य में एक दिन में 326 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढकऱ 38,084 हो गई है। राज्य में कोरोना से अब तक 11,49,603 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज सूबे में 326 लोगों की मौत हुई है। आज मुंबई में 48 लोगों की मौत के साथ ठाणे मंडल में 93 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी तरह नासिक मंडल में 25, पुणे मंडल में 95, कोल्हापुर मंडल में 29, औरंगाबाद मंडल में 14, लातूर मंडल में 19, आकोला मंडल में 12, नागपुर मंडल में 36 व अन्य राज्य के 3 कोरोना मरीज की मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुंबई में आज कोरोना मरीजों की संख्या बढकऱ 2,13,652 हो गई है। मुंबई में अब तक 9,108 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राज्य में आज 15,048 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ हुए हैं। इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 11,49,603 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ हुए हैं। इस समय महाराष्ट्र में 2,55,281 कोरोना के एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 28,108 कोरोना एक्टिव मरीज शामिल हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ठाणे मंडल में 4,98,980, नासिक मंडल में 1,92,375, पुणे मंडल में 3,80,167, कोल्हापुर मंडल में 97,751, औरंगाबाद मंडल में 54,390, लातूर मंडल में 59,106, आकोला मंडल में 44,461, नागपुर मंडल में 1,14,523 और अन्य राज्यों के 1,656 मरीज पाए गए हैं।

 

Related News