अभी-अभी सरकार का बड़ा फैसला, 31 दिसम्बर तक राज्य में लगाया गया लॉकडाउन, ये छूट दी गईं 

img

चेन्नई। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में लॉकडाउन बढ़ा दिया है। सोमवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना फैलने से रोकने के लिए चिकित्सा, सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों और जिला कलेक्टरों के साथ चर्चा के आधार पर लॉकडाउन को 30 नवम्बर से 31 दिसंबर तक बढ़ाया गया है।

Tamilnadu extends lockdown till 31 December

उन्होंने लॉकडाउन के दौरान जो छूट दी हैं उनमें मेडिकल और मेडिकल से संबंधित कार्यक्रमों के स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के लिए कक्षाएं 7 दिसंबर से शुरू होंगी। हालाँकि, नए 2020-21 बैच के लिए कक्षाएं केवल 1 फरवरी, 2021 से शुरू होंगी। चेन्नई के मरीना बीच के साथ-साथ राज्य के अन्य बीच को भी 14 दिसंबर के बाद फिर से खोला जाएगा।

लॉकडाउन की इस अवधि के दौरान 50 फीसदी तक बैठने की क्षमता (अधिकतम 200 व्यक्तियों) के साथ सभागारों में सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजक और धार्मिक बैठकों की अनुमति होगी। इस मामले में संबंधित जिला कलेक्टर या चेन्नई पुलिस आयुक्त से पूर्व अनुमति अनिवार्य होगी। महामारी के प्रसार के आधार पर इस बात पर निर्णय लिया जाएगा कि खुली जगहों पर ऐसी बैठकों की अनुमति दी जाए या नहीं।

राज्य सरकार ने प्रदर्शनी हॉल को फिर से खोलने की अनुमति दी लेकिन केवल व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए। स्विमिंग पूल को फिर से खोलने की अनुमति है लेकिन केवल खेल प्रशिक्षण प्रयोजनों के लिए। पर्यटक स्थलों को भी कार्य करने की अनुमति दी जाएगी। पूरे राज्य में कोरोना प्रभावित क्षेत्र में नई छूट नहीं दी जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय हवाई यातायात मार्गों की अनुमति दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ई पलनीस्वामी ने आम जनता से घर से बाहर और अपने कार्यस्थलों पर हाथ धोने, आम जगहों पर शारीरिक दूरी के मानदंडों को सुनिश्चित करने और अनावश्यक रूप से बाहर जाने से बचने के लिए फेस मॉस्क पहनने की अपील भी की है।

Related News