Makar Sankranti 2022: 14 या 15 जनवरी, किस डेट में मनाई जाएगी मकर संक्रांति, जानें मुहूर्त

img

हिन्दू पंचाग में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। धार्मिक शास्त्रों में कहा गया है कि जब सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो उसे मकर संक्रांति कहते हैं। मकर संक्रांति का त्योहार देश के हर कोने में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। मकर संक्रांति को पंजाब में लोहड़ी कहते हैं तो केरल में इसे पोंगल कहा जाता है। गुजरात में उत्तरायण, उत्तराखंड में उत्तरायणी और कई स्थानों पर इसे खिचड़ी के नाम से जाना जाता है।आइये जानते हैं साल 2022 में मकर संक्रांति कब है और इसका शुभ मुहूर्त क्या है…

MAKAR SNKRATI

2022 में कब है मकर संक्रांति

साल 2022 में मकर संक्राति 14 जनवरी को मनाई जाएगी। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार इस दिन पौष मास की द्वादशी तिथि है। 14 जनवरी 2022 को सूर्य धनु से मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसी स्थान परिवर्तन को मकर संक्रांति कहते हैं। यह संक्रांति सबसे खास मानी जाती हैं क्योंकि इस दिन सूर्यदेव दक्षिणायण से उत्तरायण होते हैं।

मकर संक्रांति 2022 शुभ मुहूर्त

  • मकर संक्रांति के दिन पुण्य काल- दोपहर 02.43 से शाम 05.45 तक
  • पुण्य काल की कुल अवधि- 03 घंटे 02 मिनट
  • मकर संक्रांति के दिन महा पुण्यकाल – दोपहर 02.43 से 04:28 तक
  • कुल अवधि – 01 घण्टा 45 मिनट

दान का महत्व

सूर्यदेव की उपासना के लिए मकर संक्रांति का दिन विशेष माना जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि सूर्य संसार की आत्मा है। मान्यता है कि इस दिन सूर्यदेव अपने पुत्र शनि से मिलने उनके घर जाते हैं। दरअसल शनि मकर राशि के स्वामी ग्रह है। यही वजह हैं कि इस दिन को मकर संक्रांति कहते हैं।

Related News