वैज्ञानिक व BJP उम्मीदवार को ममता समथर्कों ने जमकर पीटा, फिर घर में बंद कर बम…

img

कोलकाता। देश के मशहूर वैज्ञानिकों में से एक और पूर्व स्थली उत्तर से भाजपा के उम्मीदवार रहे गोवर्धन दास पर भी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जानलेवा हमले किए हैं। प्रदेश भाजपा के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी गई है।

Country's famous scientists Govardhan Das

मारा-पीटा

बताया गया है कि स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में उनके घर पहुंचे और उन्हें मारा-पीटा। इसके बाद घर के अंदर बंद कर दिया। बाहर से उन पर देसी बमों से हमले हो रहे हैं। वह अपने घर के अंदर कैद हैं। खास बात यह है कि गोवर्धन ने गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के अन्य शीर्ष नेताओं से मदद की गुहार लगाई है लेकिन कुछ खास मदद नहीं मिल सकी है। पुलिस पर सब कुछ जानते हुए भी निष्क्रिय बने रहने का आरोप लगा है।

दुकानों और घरों में आग लगा दी

इसी तरह से बर्दवान उत्तर विधानसभा क्षेत्र के मिल्क पाड़ा इलाके में सोमवार की रात 300 की संख्या में एकत्रित हुए तृणमूल कार्यकर्ताओं ने इलाके के लोगों को मारा पीटा है और घरों में तोड़फोड़ की है। दुकानों और घरों में आग लगा दी गई है। मूड़ी मिल को भी जला दिया गया है। डर के मारे लोगों ने घर छोड़ दिया है और कहीं दूसरे राज्य में भागने की फिराक में लगे हैं। दावा है कि यहां से अधिक संख्या में भाजपा को वोट मिला था जिसकी वजह से हमले हो रहे हैं।

Related News