Karwa Chauth पर इस साल बन रहे हैं कई दुर्लभ योग, ये है चांद निकलने का समय और पूजा का शुभ -मुहूर्त

img

हिन्दू धर्म में करवा चौथ (Karwa Chauth) का विशेष महत्व हैं। सुहागिन महिलाएं हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर पड़ने वाले करवा चौथ का व्रत रखती है और पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। इस साल करवा चौथ 13 अक्टूबर दिन गुरुवार पड़ रहा है। मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है। करवा चौथ पर गणेश जी, शंकर-पार्वती, करवा माता के साथ ही चंद्रमा की पूजा का भी विधान है। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती है और शाम में चांद के दर्शन कर व्रत खोलती हैं। ज्योतिषी बता रहे हैं कि इस साल करवा चौथ (Karwa Chauth) पर कई अति दुर्लभ योगों का निर्माण हो रहा हैं जिससे व्रत का फल दोगुना प्राप्त होगा। आइए जानते हैं करवा चौथ का शुभ मुहूर्त, योग और पूजा विधि।

करवा चौथ (Karwa Chauth) मुहूर्त

कार्तिक माह कृष्ण पक्ष चतुर्थी आरंभ – 13 अक्टूबर 2022, सुबह 01 बजकर 59 मिनट।

कार्तिक माह कृष्ण पक्ष चतुर्थी समाप्त – 14 अक्टूबर 2022, सुबह 03 बजकर 08 मिनट।

करवा चौथ पूजा मुहूर्त – 13 अक्टूबर 2022, शाम 06 बजकर 01 – रात 07 बजकर 15।

अवधि – 1 घंटा 14 मिनट।

चंद्रोदय समय – रात 08 बजकर 19 (13 अक्टूबर 2022)

करवा चौथ (Karwa Chauth) योग

ज्योतिषाचार्य बता रहे हैं कि इस साल करवा चौथ कई शुभ संयोग में मनाया जाएगा। इस बार करवा चौथ के दिन सिद्धि योग के साथ कृतिका और रोहिणी नक्षत्र भी रहेगा। शास्त्रों में बताया गया है कि करवा चौथ (Karwa Chauth)  के दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेंगे और इस दिन रोहिणी नक्षत्र का होना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में इस साल की गई पूजा बेहद फलदायी होगी।

सिद्धि योग – 12 अक्टूबर 2022, दोपहर 02 बजकर 21 – 13 अक्टूबर 2022, दोपहर 01 बजकर 55 तक

रोहिणी नक्षत्र – 13 अक्टूबर 2022, शाम 06 बजकर 41 – 14 अक्टूबर 2022, रात 08 बजकर 47 तक

कृत्तिका नक्षत्र – 12 बजकर 2022, शाम 05 बजकर 10 – 13 अक्टूबर 2022, शाम 06 बजकर 41 तक (Karwa Chauth)

Aaj Ka Rashifal : इन राशि वालों की किसी खास व्यक्ति से हो सकती है मुलाकात

Gujarat News : गुजरात में जाखू के पास 200 करोड़ ड्रग्स के साथ पाकिस्तानी बोट पकड़ी गई

Related News