_1621166158.png)
Up Kiran, Digital Desk: अमृतसर के छेहरटा इलाके में आधी रात को एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पैरोल पर आए व्यक्ति को उसके घर के सामने गोली मारकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जाँच शुरू कर दी है और आसपास के कैमरों की जाँच की जा रही है।
एसीपी शिवदर्शन सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को रात 12:15 बजे घटना की सूचना मिली। छेहरटा दवा मंडी में किसी को गोली मार दी गई। पुलिस जब मौके पर पहुँची तो पता चला कि धर्मा को गोली लगी है। वह 2012 में एएसआई रविंदर पाल सिंह की हत्या के जुर्म में सजा काट रहा था। वह 12 सितंबर को 14 दिनों की पैरोल पर रिहा हुआ था।
रात करीब 12 बजे वह अपनी क्रेटा कार घर के बाहर खड़ी कर रहा था। तभी मोटरसाइकिल पर सवार तीन हमलावर आए और उन्होंने फायरिंग कर दी।
जेल में भगवानपुरिया गैंगस्टरों से हुआ था झगड़ा: पत्नी
मृतक की पत्नी ने बताया कि गोलियों की आवाज़ सुनकर सभी लोग बाहर आ गए। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। परिवार ने बताया कि धरम का जेल के अंदर जग्गू भगवानपुरिया नाम के एक गैंगस्टर से झगड़ा हुआ था, जो उसके लिए ख़तरा था। धरम की पत्नी ने कहा कि उसने गैंगस्टरों द्वारा संभावित हमले के बारे में उन्हें पहले ही आगाह कर दिया था।