img

up politics: योगी सरकार में मंत्री रघुराज सिंह का एक बयान अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है। योगी सरकार में श्रम एवं सेवायोजना विभाग के दर्जा प्राप्त मंत्री रघुराज सिंह ने होली को लेकर विवादित टिप्पणी की है। इसे लेकर विभिन्न समुदायों और राजनीतिक दलों से तीखी प्रतिक्रिया मिल रही है।

रघुराज सिंह ने होली के मौके पर एक बयान में कहा कि मुस्लिम मर्दों को होली के रंगों से बचने के लिए हिजाब पहनने चाहिए, जैसे मुस्लिम महिलाएं पहनती हैं। उनका कहना था कि अगर मुस्लिम मर्दों को होली के रंगों से बचना है तो उन्हें त्रिपाल का हिजाब पहनना चाहिए, जिससे उनकी टोपी और शरीर बचा रहे, अन्यथा उन्हें घर पर रहना चाहिए। ये बयान तुरंत ही सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर वायरल हो गया और विभिन्न राजनीतिक दलों ने इसे लेकर प्रतिक्रियाएं दीं।

सिंह ने इस दौरान ये भी कहा कि जो लोग होली में व्यवधान उत्पन्न करने की कोशिश करेंगे। उनका स्थान जेल, प्रदेश छोड़ना या यमराज के पास है। उनका यह बयान राज्य में शांति व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से भड़काऊ साबित हो सकता है। खासकर जब देश के विभिन्न हिस्सों में धार्मिक और सांस्कृतिक विवाद बढ़ते जा रहे हैं।