img

मुआवजे की मांग को लेकर नोएडा अथॉरिटी के गेट पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आज दिल्ली की ओर मार्च किया। किसानों के विरोध मार्च के मद्देनजर दिल्ली-नोएडा, चिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नोएडा और ग्रेनो में आज से धारा 144 लागू कर दी गई है।

नोएडा अथॉरिटी के विरूद्ध किसान लगभग 60 दिनों से धरने पर थे। यूपी के किसानों ने अपनी अलग अलग मांगों को लेकर दिल्ली-नोएडा चिल्ला बॉर्डर से संसद तक मार्च निकाला है। किसानों ने नोएडा से दिल्ली जाने वाली सड़क को ब्लॉक कर दिया है। महामाया फ्लाईओवर के नीचे हजारों की संख्या में किसान जुटे। हजारों की तादाद में किसान दिल्ली जाने की कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर ट्रैफिक जाम है। नोएडा और दिल्ली में कई मार्गों पर यातायात प्रभावित है। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

डीआइजी ने कहा कि धारा 144 लागू कर दी गई है और सभी सीमाएं 24 घंटे के लिए सील कर दी गई हैं। सभी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा तैनात की गई है। लोगों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्था की गयी है। सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हम किसानों से बात कर रहे हैं, सभी गाड़ियों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि नोएडा में उद्योग मार्ग के अलावा रजनीगंधा से सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन, चिल्ला से सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन, न्यू अशोक नगर, उद्योग मार्ग समेत अन्य मार्गों पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।

--Advertisement--