मेडिकल साइंस का चमत्कार: डॉक्टरों ने मानव शरीर में ट्रांसप्लांट की सुअर की किडनी

img

नई दिल्ली। मेडिकल साइंस की दुनिया इतनी बड़ी है कि डॉक्टर इस पर लगातार कुछ न कुछ नए रिसर्च करते रहते हैं। इसी कड़ी में अमेरिका के डॉक्टरों ने एक हैरान कर देने वाली सर्जरी कर दी, जो सफल भी हो गयी। दरअसल डॉक्टरों ने मानव शरीर में सुअर की किडनी को ट्रांसप्लांट कर दी है। एक रिपोर्ट् में बताया गया है डॉक्टरों को इसमें सफलता भी मिली है। बताया गया है कि मानव शरीर में सुअर की किडनी अच्छे से काम कर रही है। हालांकि अभी इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट आनी बाकी है।

kidney

यह मामला अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर का है। एक रिपोर्ट के अनुसार न्यूयॉर्क स्थित एनवाईयू लैंगन हेल्थ सेंटर में डॉक्टरों की एक टीम ने इस ऑपरेशन को करने में सफलता हासिल की है। डॉक्टरों ने इस सर्जरी को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया। उन्होंने इसकी तैयारी भी बेहद ठोस तरीके से की थी।

बताया जाता है कि डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट से पहले सुअर के जीन को बदल दिया था ताकि मानव शरीर उसके अंग को तत्काल खारिज न कर पाएं।रिपोर्ट में बताया गया है कि ट्रांसप्लांट की यह प्रक्रिया एक ब्रेन डेड हो चुके पेशेंट पर की गई। दरअसल पेशेंट की किडनी ने काम करना बंद कर दिया था लेकिन उसे लाइफ सपोर्ट से हटाने से पहले डॉक्टरों ने उनके परिवारों से इस टेस्ट की अनुमति मांगी थी।

परिवार की अनुमति मिलने के बाद डॉक्टरों ने यह प्रयोग किया। तीन दिन तक सुअर की किडनी ब्रेन डेड मरीज की रक्त वाहिकाओं से जुड़ा हुआ था। किडनी को शरीर के बाहर ही रखा गया था। डॉक्टरों ने ट्रांसप्लांट की इस पूरी प्रकिया को सामान्य करार दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब मानव शरीर में किसी दूसरे प्राणी की किडनी का सफल ट्रांसप्लांट किया गया है।

Related News