img

अमेरिका और उसके साथी देशों की पाबंदियों के चलते रूस अपने कच्चे तेल के लिए नए कस्टमर खोज रहा था और पाकिस्तान ने चीन की सहायता से रूस का कच्चा तेल सस्ती दरों पर खरीदना शुरू कर दिया। यही नहीं पाकिस्तान रूस के साथ हथियारों की डील भी करना चाहता था। मगर इसी सिलिसले में पाकिस्तान ने रूस के साथ डबल गेम भी खेल रहा है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाक इस युद्ध में यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई भी कर रहा है, जिसका इस्तेमाल रूस की सेना के विरूद्ध हो रहा है। हालांकि पाकिस्तान यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई से इंकार करता रहा है, मगर अब तो रूस के सामने पाकिस्तान की गद्दारी का सबसे बड़ा प्रूफ हाथ लग गया।

इस वजह से नाराज हो गया रूस

दरअसल, पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने यूक्रेन के विदेश मंत्री दमित्री कलेवा को दो दिन की पाकिस्तान यात्रा पर बुला लिया है। बिलावल ने उनकी मेहमान नवाजी की और बयान दे दिया कि रूस को यूक्रेन को गेहूं बेचने के लिए हुई डील को फिर से शुरू कर देना चाहिए। यही नहीं यूक्रेन के विदेश मंत्री की कॉन्फ्रेंस से रूस के पत्रकार को बाहर भी कर दिया।

ऐसा यूक्रेन के विदेश मंत्री के कहने पर हुआ। जबकि रूसी पत्रकार अक्सर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को कवर किया करते हैं। पाकिस्तान की इस हरकत ने रूस को नाराज कर दिया है और रूस ने गुस्से को जाहिर भी कर दिया है। बीते मंगलवार को बिलावल भुट्टो ने एक डिनर का आयोजन किया था। इस डिनर में पाकिस्तान में मौजूद हर देश के राजदूत और उच्चायुक्त को इनवाइट किया गया। इसमें रूस, यूक्रेन, भारत और चीन जैसे देश शामिल थे। मगर रूस के राजदूत ने बिलावल भुट्टो के इस डिनर का बहिष्कार कर दिया।

जाहिर है रूस ने पाकिस्तान से अपनी नाराजगी जाहिर कर दी है। रूस पहले से ही यूक्रेन को पाकिस्तान के हथियारों की सप्लाई से खुश नहीं है। यह बात जगजाहिर हो चुकी है कि पाकिस्तान किसी तीसरे मुल्क के जरिए यूक्रेन को हथियार बेचकर मुनाफा कमा रहा है। मगर अब रूस ने पाकिस्तान से अपनी नाराजगी जाहिर कर दी है और आने वाले वक्त में रूस पाकिस्तान के साथ अपने ताल्लुक को रिव्यू करने से भी नहीं चूकेगा। बताया जा रहा है कि पाक पर अब रूस कार्रवाई कर सकता है। 

--Advertisement--