नेता जी को पसंद है चुंबन प्रतियोगिता, हो सकते हैं सदन से बर्खास्त

img

ranchi. BJP शासित राज्य झारखंड में एक विधायक ने चुंबन प्रतियोगिता कराई है। जिसके बाद बवाल हो गया है। आपको बता दें, झारखंड के पाकुड़ जिले में परंपरागत ग्रामीण मेले के दौरान आदिवासी दंपतियों की चुंबन प्रतियोगिता को लेकर विवाद पैदा हो गया है। इसे झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक साइमन मरांडी ने आयोजित करवाया था।

मेला के नाम पर संस्कृति का अपमान

राज्य में सत्ताधारी BJP ने मांग की कि विधायक को निलंबित किया जाए, क्योंकि उन्होंने स्थानीय संस्कृति का अपमान किया है। प्रदेश BJP उपाध्यक्ष हेमलाल ने कहा कि झामुमो के विधायक साइमन मरांडी ने हुल मेला के नाम पर संथाल परगना की संस्कृति का अपमान किया है।

हम मांग करते हैं कि सदन से उन्हें निलंबित किया जाए और उन्हें कल से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र में सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेने दिया जाए। हेमलाल ने कहा कि संथाल परगना की संस्कृति ऐसी कभी नहीं रही और यह महिला शक्ति का अपमान है।

BJP नेता ने कहा कि विधायक ग्राम प्रधानों से माफी मांगें। उन्होंने कहा कि संथाल परगना में एक लड़का और एक लड़की हाथ भी नहीं मिलाते। गौरतलब है कि रांची से करीब 400 किलोमीटर दूर संथाल परगना के झुमरिया गांव में मेले के दौरान कराई गई इस प्रतियोगिता का वीडियो SOCIAL MEDIA पर VIRAL हो गया है।

मरांडी ने कहा कि आदिवासी लोग बुनियादी रूप से मासूम और अशिक्षित होते हैं। इसके चलते उनका फैमिली सिस्टम कमजोर हो रहा है। उन्हें सामाजिक रूप से जागरुक करने और परिवार के प्रति जिम्मेदारी का एहसास करने के लिए चुंबन प्रतियोगिता रखी गई थी।

सिदो-कान्हू मेले में हो रहे चुंबन प्रतियोगिता को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पहली बार हुई इस चुंबन प्रतियोगिता में 18 जोड़ों ने हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगी ने हजारों लोगों की मौजूदगी में बेझिझक अपनी-अपनी पत्नी को घंटों तक चूमा और सबसे ज्यादा लंबे समय तक चुंबन लेने वाले तीन जोड़ों को पुरस्कृत भी किया गया था।

Related News