गर्मी से मिलेगी राहत, उत्तर प्रदेश में दिखेगा चक्रवाती तूफान यास का असर

img

कानपुर॥ वर्षा ऋतु केरल में भले ही दस्तक दे चुकी हो लेकिन अभी कानपुर परिक्षेत्र में आने पर देरी है, तो वहीं चक्रवाती तूफान यास का असर जारी है। जिससे मंगलवार को देर रात से ही मौसम का तेवर बदल गए और रुक-रुककर बारिश होती रही।

Weather Update For Today

प्री मानसून (pre monsoon) की बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से फिलहाल राहत मिल गई। चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. एस.एन. सुनील पाण्डेय ने बताया कि बीते रविवार को मानसून भारत में प्रवेश कर गया है और केरल को बादलों ने खूब भिगोया है। इसी के साथ अब बाकी राज्यों में भी मानसून आने लगा है।

यूपी में मानसून अपने निर्धारित समय पर आएगा ओर कानपुर (Kanpur) के आसपास अगले सप्ताह में बारिश होने की संभावना है। फिलहाल आज जो बारिश (rain) हुई है उसका स्थानीय कारण है क्योंकि चक्रवाती तूफान के सक्रिय होने से वातावरण में वो परिस्थितियां बनी जिससे प्री मानसून की बारिश हो गई।

बताया कि मानसून ने लंबी छलांग लगाई है और पूर्वोतर को पार कर लिया है। 11 जून तक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। उसके बाद झारखंड में प्रवेश करते हुए बिहार की तरफ बढ़ेगा। भारतीय मौसम विभाग ने इस बार सामान्य बारिश होने का अनुमान जताया है।

Related News