img

समुद्र तमाम तरह में रहस्यमयी (Mystery) जीवों से भरा पड़ा हैं। बहुत से जीव तो ऐसे हैं देखकर खुद वैज्ञानिक भी हैरान रह जाते हैं। हालांकि वैज्ञानिक धरती और समुद्र पर मिलने वाले जीवों को लेकर शोध करते रहते हैं और कई बार इन्हें शानदार सफलता भी मिलती है। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है। एक जिव विज्ञानी ने समुद्र की गहराइयों से एक विशाल समुद्री कीड़ा खोजा है। वैज्ञानिक अब इस समुद्री कीड़े की नई प्रजाति की खोज में कामयाब हुए हैं। एक रिपोर्ट में बताया गया है के ये कीड़ा आइसोपोड हैं और इनका नाम बाथिनोमस युकाटेनेंसिस है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ये कीड़े समुद्र की सतह पर रहते हैं और ये मगरमच्छ जैसे विशाल जीव को भी निगलने की क्षमता रखते हैं। (Mystery)

साल 2019 में भी देखा गया था ये जीव

वैज्ञानिकों का कहना है कि साल 2019 में एक वायरल वीडियो में भी इस तरह के आइसोपोड की झलक देखने को मिली थी। उस वीडियो में इन कीड़ों को एक मगरमच्छ को खाते हुए भी देखा गया था। अब शोधकर्ता इन कीड़ों के व्यवहार के बारे में और अधिक जानकारी जुटाने की कोशिश में लगे हैं। (Mystery)

हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि इसे डरने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि ये भोजन का शिकार करने के बजाए भोजन की सफाई करते हैं। रिपोर्ट कि मुताबिक ये कीड़े जीवों के शव की खोज करते हैं और फिर उन्हें ही खाते हैं। ये कीड़े आमतौर पर ट्रॉपिकल तापमान वाले समुद्र तल पर पाए जाते हैं। हालांकि ये दिखने में बड़े ही घिनौने और खतरनाक किस्म कि होते हैं और इनकी लंबाई 1.5 फीट तक होती है। (Mystery)

Feng Shui: मालामाल बना सकते हैं फेंगशुई के ये आसान उपाय

Medical Problem: शख्स पर भारी पड़ा दोस्तों का मजाक, प्राइवेट पार्ट में घुसा दिया स्टील, रिपोर्ट देख दंग हुए डॉक्टर

--Advertisement--