Nag Panchami 2022: भोलेनाथ का आशीर्वाद चाहिए तो पूजा में शामिल कर लें ये ख़ास चीजें

img

सावन का महीना जल्द ही शुरू होने जा रहा है। ये पूरा माह भगवान शंकर को समर्पित होता है और नहीं की पूजा की जाती है। वहीं सावन मास में पड़ने वाली नाग पंचमी का भी खासा महत्व है। इस दिन विधि-विधान के साथ नाग देवता की पूजा-अर्चना की जाती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। नाग पंचमी सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। ये पर्व भी भगवान शिव को ही समर्पित होता है। आइये जानते हैं नागपंचमी की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त।

Nag Panchami 2022

नाग पंचमी तिथि और शुभ मुहूर्त

हिन्दू पंचांग में बताया गया है कि सावन माह में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल नाग पंचमी 2 अगस्त दिन मंगलवार को पड़ रही है। 2 अगस्त को सुबह 05 बजकर 14 मिनट से पंचमी तिथि शुरू हो रही है और 3 अगस्त को सुबह 05 बजकर 42 मिनट तक पंचमी तिथि रहेगी। नाग पंचमी मुहूर्त की अवधि 03 घंटे 41 मिनट तक रहेगी। ज्योतिषी बताते हैं कि इस दिन नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से छुटकारा मिलता है। साथ ही नाग देवता की पूजा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। भक्तों को मनवांछित फल मिलता है। ऐसे में नाग पंचमी के दिन विशेष पूजन सामग्री की जरूरत होती है।

नाग पंचमी पूजन सामग्री

अगर आप भी नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा करने जा रहे हैं तो उसके लिए पूजन सामग्री पहले से ही तैयार कर लें। इस दिन नाग देवता की प्रतिमा, दूध, धतूरा, पंच फल पंच मेवा, पुष्प, शहद, गंगा जल,पवित्र जल, पंच रस, पंच मिष्ठान्न, बिल्वपत्र, रत्न, सोना, चांदी, दक्षिणा, पूजा के बर्तन, कुशासन, दही, शुद्ध देशी घी, भांग, बेर, इत्र, गंध रोली, कपूर, धूप, दीप, रूई, मौली जनेऊ, आम्र मंजरी, जौ की बालें, तुलसी दल, मंदार पुष्प, गाय का कच्चा दूध, ईख का रस, मलयागिरी, चंदन, शिव और मां पार्वती की श्रृंगार की सामग्री आदि की जरूरत पड़ती है।

Related News