नमस्ते नहीं किया दरवाजा तोड़कर घर में घुसे और चला दी गोली, फिर …

img

नई दिल्ली। दिल्ली में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां नमस्कार न करने पर तीन शख्स भड़क गए और युवक पर जबरन नमस्कार करने का दबाव बनाने लगे। इस पर भी जब युवक ने नमस्कार नहीं किया तो उन लोगों ने युवक का उसके घर तक पीछा किया और दरवाजा तोड़कर उसके घर में घुस गए। घर के भीतर युवक के न मिलने पर वह वापस लौटने लगे तभी उन्हें युवक छत पर दिख गया। जैसे ही उन लोगों ने युवक को देखा उस पर गोली चला दी।

firing

गनीमत यह रही कि गोली युवक को नहीं लगी और मौक पर शोर शराबा होने लगा जिससे वे सब फरार हो गए। युवक की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। ये घटना दिल्ली के समता विहार निवासी जयप्रकाश (20) के साथ हुई। वह इलाके में ही काम करता है। पुलिस को दी गई नामजद शिकायत में जयप्रकाश ने बताया है कि 12 अक्तूबर की रात वह काम करने के बाद बाइक से वापस घर लौट रहा था।

इस दौरान भलस्वा डेयरी के नजदीक की पुलिया पर तीन युवक सूरज, कल्लू और आकाश खड़े थे। ये तीनों भी समता विहार के ही रहने वाले हैं। बाइक उनके बगल से गुजरने पर तीनों ने उसको रोक लिया। इसके बाद उन सबने जय प्रकाश से नमस्कार करने को कहा। जयप्रकाश ने जब इसके लिए मना करने पर तीनों भड़क गए। उन तीनों का इरादा भांपकर वह मौके से भाग खड़ा हुआ। करीब 500 मीटर घर जाकर उसने पहले दरवाजा बंद किया और सीधे छत पर जा छिपा।

उधर, पीछा करते तीनों आरोपी भी उसके घर पहुंचे। आरोप है कि तीनों दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुस गए लेकिन छत पर नहीं पहुंच पाए। इससे वह वापस लौटने लगे। इसी बीच इनको जयप्रकाश छत पर दिखा और उनने निशाना लगाकर गोली चला दी। गनीमत यह रही कि गोली उसको नहीं लगी। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Related News