img

2023 का आखिरी सूर्यग्रहण 14 अक्टूबर को लगने जा रहा है। इस दौरान प्रेग्नेंट महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए आइये इस खबर में आपको बताते हैं।

सूर्य ग्रहण के वक्त जो महिलाएं पेट से हैं उन्हे किसी भी नुकीली चीजों का इस्तेमाल भूलकर भी ना करें। क्योंकि ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से शिशु के भीतर विकृतियां आ सकती है। सूर्य ग्रहण के दौरान प्रेग्नेंट औऱतें किसी भी प्रकार की सिलाई, कढ़ाई आदि कोई कार्य ना करें।

ग्रहण के वक्त गर्भवती महिलाओं को सब्जी काटना, भोजन बनाना, नुकीले या धारदार चीजों से जुड़ा कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि इससे बच्चे को शारीरिक दोष हो सकता है। सूर्य ग्रहण के वक्त गर्भवती महिलाओं को चाय पानी पीना, भोजन करना वर्जित होता है।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक ग्रहण के दुष्प्रभाव से पका हुआ खाद्य पदार्थ दूषित हो जाता है। सूर्य ग्रहण शुरू होने से समापन तक गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।

माना जाता है कि ऐसा करने से बच्चे में दोष हो सकता है। ग्रहण क्रिया होने पर सूरज को ना देखने की हिदायत दी जाती है क्योंकि इसमें हानिकारक किरणें होती हैं जो आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है। 

--Advertisement--