Nariyal Ke Totke : हाथ में नहीं टिकता धन तो करें नारियल के ये अचूक टोटके

img

हिंदू धर्म में कोई भी शुभ कार्य या पूजा पाठ के दौरान का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। इसे श्रीफल भी कहते हैं। पूजा में नारियल (Nariyal Ke Totke)  के बिना कलश स्थापना नहीं की जा सकती है। मान्यता है कि नारियल में त्रिदेवों का वास होता है। माता लक्ष्मी को भी श्रीफल बेहद प्रिय है। ज्योतिषी बताते हैं कि नारियल से जुड़े कुछ खास उपाय करके लक्ष्मी माता को आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है और सुख समृद्धि पाई जा सकती है। नारियल के ये टोटके  धन संबंधी समस्या को दूर करने में बहुत उपयोगी होते हैं। आइए जानते हैं क्या है वे टोटके…

आर्थिक समस्या दूर करता है नारियल

धन संबंधित समस्याओं को दूर करने में नारियल के उपाय (Nariyal Ke Totke)  बहुत कारगर माने जाते हैं। कहते हैं कि यदि आपके हाथ में पैसा नहीं टिकता है तो शुक्रवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद लाल वस्त्र पहनें और माता लक्ष्मी की पूजा करें। पूजा में उन्हें जटा वाला नारियल, कमल का फूल, सफेद कपड़ा, दही और सफेद मिठाई जरूर चढ़ाएं। इसके बाद पूजा में चढ़ाए गए नारियल को साफ लाल रंग के कपड़े में लपेट कर किसी ऐसे स्थान पर रख दें जहां उस पर किसी को नजर ना पड़े। कहते हैं ऐसा करने से धन संबंधित समस्याएं दूर हो जाती हैं। (Nariyal Ke Totke)

निगेटिविटी दूर करता है नारियल

नारियल के उपाय (Nariyal Ke Totke) से निगेटिव एनर्जी को दूर किया जा सकता है। ज्योतिषी बताते हैं कि नारियल पर काजल का टीका लगा इसे घर के हर कोने में ले जाएं और फिर उसे नदी में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से घर से नकारात्मकता दूर होती है और घर के सदस्यों के बीच प्रेम भाव बढ़ता है। साथ ही सुख समृद्धि भी आती हैं।

ग्रह दोषों को शांत करता है

कहते हैं यदि कुंडली में राहु-केतु का दोष है तो उसे भी नारियल के टोटकों (Nariyal Ke Totke) से दूर किया जा सकता है। जानकारी बताते हैं कि शनिवार के दिन नारियल के दो टुकड़े करके इनमें चीनी भर दें। अब इसे किसी सुनसान जगह पर ले जाकर जमीन में गाड़ दें। कहते हैं जैसे-जैसे जमीन में रहने वाले कीड़े इस नारियल को खाते हैं वैसे-वैसे ग्रह दोष दूर होने लगते हैं।

Children’s Height: बच्चे की अच्छी हाइट चाहिए तो खिलाएं ये 5 चीजें

Tech News : आइए जानते है सबसे ज्यादा कमाई करने वाले मोबाइल गेम्स के नाम

Related News