नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी में आयी करीब 5 अंकों की गिरावट, निफ्टी में 50 कंपनियां शामिल

img

नई दिल्ली। शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में आज शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज शुक्रवार को मात्र 8.09 अंकों की बढ़त के साथ 41,138.26 पर खुला है। बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 41 मिनट तक न्यूनतम 40,961.59 अंकों तक गया। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज करीब 5 अंकों की गिरावट के साथ 12,146.20 पर खुला है।

महानगरों में पेट्रोल और डीजल में हुई बढ़ोत्तरी, जानिए कहां किसके कितन बढ़ रेट

खबर लिखने तक यह न्यूनतम 12,107.00 अंकों तक गया। सेंसेक्स शुक्रवार को 9 बजकर 43 मिनट पर 141.63 अंकों की गिरावट के साथ 40,988.54 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 33.90 अंकों की गिरावट के साथ 12,117.25 पर कारोबार कर रहा था। इस समय पर निफ्टी की 50 कंपनियों में से 20 कंपनियों के शेयर हरे निशान और 30 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे।

वोट खरीदने का एक नया अंदाज, प्रति वोटर को दस किलो का एक बकरा या सात मुर्गा

शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 में शामिल कंपनियों में से TATA STEEL, ICICI BANK, Eicher Motors, KOTAK BANK और Dr. Reddy’s Laboratories कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दिखाई दी। भारतीय रुपया आज शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ खुला है। रुपया आज एक डॉलर के मुकाबले मात्र 1 पैसे की गिरावट के साथ 71.61 पर खुला है।

दिलदहला देने वाला भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरा सवारियों से भरा यह वाहन, तीन बच्चों समेत पांच की मौत

गौरतलब है कि गुरुवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 71.60 पर बंद हुआ था। वहीं, शुक्रवार सुबह क्रूड ऑयल WTI का फ्यूचर भाव 0.15 फीसद की गिरावट के साथ 58.02 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था और ब्रेंट ऑयल का फ्यूचर भाव 0.40 फीसद की गिरावट के साथ 63.02 डॉ़लर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था।http://www.upkiran.in

Related News