NEET पेपर लीक विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा इस्तीफा, लेकिन बोल दी चौंकाने वाली बात
देशभर में नीट (NEET) परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले और जंतर-मंतर पर चल रहे व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बीच मोदी सरकार से एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि देश में बनी स्थिति का फायदा राष्ट्रविरोधी तत्वों को न मिले और छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकें, इसलिए उन्होंने यह बड़ा कदम उठाया है।
'छात्र शक्ति जिंदाबाद': इस्तीफे पर आई प्रतिक्रियाएं
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि डरने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि यह लोकतंत्र है। उन्होंने कहा कि इस्तीफा तो दे दिया गया है, लेकिन हमारी दो मुख्य मांगें अभी भी बाकी हैं—पहला, आत्महत्या करने वाले बच्चों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा मिलना चाहिए, और दूसरा, 20 तारीख को कथित तौर पर गलत हरकत करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
छात्रों के व्यापक हित में लिया गया पद छोड़ने का फैसला
अपने त्यागपत्र में धर्मेंद्र प्रधान ने स्पष्ट किया कि उन्होंने यह निर्णय देश के युवाओं और छात्रों के व्यापक हित में लिया है ताकि वे किसी भी तरह के भ्रम के जाल में न फंसे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे गए अपने इस्तीफे में उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र से अपने चार दशकों से अधिक पुराने जुड़ाव का जिक्र किया और कहा कि एक मजबूत और प्रगतिशील शिक्षा प्रणाली ही मजबूत राष्ट्र की नींव होती है।
नीट-UG विवाद और सरकार द्वारा उठाए गए कड़े कदम
नीट-UG विवाद को याद करते हुए प्रधान ने बताया कि 3 मई को आयोजित परीक्षा में अनियमितताएं सामने आने के बाद सरकार ने बिना देर किए तुरंत सख्त कदम उठाए। मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई, परीक्षा रद्द करके पुनर्परीक्षा की तारीख घोषित की गई और यह तय किया गया कि अगले साल से यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) यानी ऑनलाइन मोड में होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता 20 लाख से अधिक छात्रों के हितों की रक्षा करना था।