त्योहारों पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के लिए उत्तर रेलवे चलाएगा दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें
त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा और दिल्ली जंक्शन-रींगस जंक्शन के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस तीन-तीन फेरे दोनों दिशाओं में और दिल्ली जंक्शन-रींगस जंक्शन अनारक्षित स्पेशल दो-दो फेरे दोनों दिशाओं में संचालित होगी।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार, यात्रियों की सुविधा और त्योहारों के दौरान अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इन ट्रेनों का संचालन निर्धारित तिथियों और समय के अनुसार किया जाएगा। यात्रियों को ट्रेनों से संबंधित ताजा जानकारी के लिए एनटीईएस देखने या 139 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।
उत्तर रेलवे ने बताया कि ट्रेन संख्या 04081/04082 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस नई दिल्ली से 2, 3 और 4 अक्टूबर को तीन फेरे लगाएगी। वापसी में श्री माता वैष्णो देवी कटरा से यह ट्रेन 3, 4 और 5 अक्टूबर को तीन फेरे लगाएगी।
ट्रेन संख्या 04081 नई दिल्ली से रात 11:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। रास्ते में ट्रेन पानीपत, कुरुक्षेत्र जंक्शन, अंबाला कैंट, लुधियाना जंक्शन, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन पर ठहरेगी।
नई दिल्ली से रवाना होने के बाद ट्रेन रात 12:58 बजे पानीपत पहुंचेगी और 1 बजे रवाना होगी। कुरुक्षेत्र जंक्शन पर रात 1:50 बजे पहुंचेगी और 1:52 बजे रवाना होगी। अंबाला कैंट पर रात 2:30 बजे पहुंचकर 2:40 बजे रवाना होगी।
ट्रेन लुधियाना जंक्शन पर सुबह 4:15 बजे पहुंचेगी और 4:20 बजे रवाना होगी। जालंधर कैंट पर सुबह 5:22 बजे पहुंचकर 5:27 बजे रवाना होगी। पठानकोट कैंट पर सुबह 7:15 बजे पहुंचकर 7:20 बजे रवाना होगी। जम्मू तवी पर सुबह 9:15 बजे पहुंचकर 9:25 बजे रवाना होगी। शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन पर सुबह 11:08 बजे पहुंचकर 11:10 बजे रवाना होगी और दोपहर 12 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 04082 श्री माता वैष्णो देवी कटरा से रात 9 बजे रवाना होगी। यह शहीद कैप्टन तुषार महाजन पर रात 9:28 बजे पहुंचेगी और 9:30 बजे रवाना होगी। जम्मू तवी पर रात 11 बजे पहुंचकर 11:05 बजे रवाना होगी। पठानकोट कैंट पर रात 12:45 बजे पहुंचकर 12:50 बजे रवाना होगी।
ट्रेन जालंधर कैंट पर रात 2:45 बजे, लुधियाना जंक्शन पर रात 3:45 बजे, अंबाला कैंट पर सुबह 5:40 बजे, कुरुक्षेत्र जंक्शन पर सुबह 6:25 बजे, पानीपत पर सुबह 7:25 बजे पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
उत्तर रेलवे ने बताया कि ट्रेन संख्या 04415/04416 दिल्ली जंक्शन-रींगस जंक्शन-दिल्ली जंक्शन अनारक्षित स्पेशल का संचालन भी किया जाएगा। दिल्ली जंक्शन से ट्रेन 04415 का संचालन 1 और 2 अक्टूबर को दो फेरे करेगा, जबकि रींगस जंक्शन से ट्रेन संख्या 04416 का संचालन 2 और 3 अक्टूबर को दो फेरे करेगा।
ट्रेन संख्या 04415 दिल्ली जंक्शन से शाम 6:50 बजे रवाना होगी। यह दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, पटौदी रोड, रेवाड़ी जंक्शन, नारनौल और नीम का थाना होते हुए रात 12:40 बजे रींगस जंक्शन पहुंचेगी।
दिल्ली जंक्शन से रवाना होने के बाद ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला पर शाम 7:05 बजे पहुंचेगी और 7:10 बजे रवाना होगी। दिल्ली कैंट पर शाम 7:30 बजे पहुंचकर 7:32 बजे रवाना होगी। गुरुग्राम पर शाम 7:48 बजे पहुंचकर 7:50 बजे रवाना होगी। पटौदी रोड पर रात 8:05 बजे पहुंचकर 8:07 बजे रवाना होगी।
ट्रेन रात 10 बजे रेवाड़ी जंक्शन पहुंचेगी और 10:05 बजे रवाना होगी। नारनौल पर रात 11:01 बजे पहुंचकर 11:03 बजे रवाना होगी। नीम का थाना पर रात 11:43 बजे पहुंचकर 11:45 बजे रवाना होगी और रात 12:40 बजे रींगस जंक्शन पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 04416 रींगस जंक्शन से रात 2 बजे रवाना होगी। नीम का थाना पर रात 2:40 बजे पहुंचेगी और 2:42 बजे रवाना होगी। नारनौल पर सुबह 3:20 बजे पहुंचकर 3:22 बजे रवाना होगी। रेवाड़ी जंक्शन पर सुबह 5 बजे पहुंचकर 5:05 बजे रवाना होगी।
पटौदी रोड पर ट्रेन सुबह 5:20 बजे, गुरुग्राम पर 5:48 बजे, दिल्ली कैंट पर 6:05 बजे और दिल्ली सराय रोहिल्ला पर 6:25 बजे पहुंचेगी। दिल्ली सराय रोहिल्ला से 6:30 बजे रवाना होकर ट्रेन सुबह 7 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी।