img

कल से आईपीएल की शुरूवात हो जाएगी। जिसको लेकर सभी टीमों और खिलाड़ियों ने कमर कस ली है। तो वहीं आज हम आपको एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताएंगे जो अपना करियर बचाने के लिए IPL खेलेगा। क्योंकि इस क्रिकेटर को चयनकर्ताओं ने लगातार नजरअंदाज किया है।

ये दिग्गज अपने आईपीएल करियर की शुरुआत में बहुत सुर्खियों में रहा था। उन्हें नाम मिला था, दौलत मिली थी। मगर यह क्रिकेटर भारतीय खेमे में अपनी छाप नहीं छोड़ सका। इस बल्लेबाज के लिए आईपीएल 2023 बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स ने मिनी ऑक्शन में 5 क्रिकेटरों पर बोली लगाई थी। इस सूची में शामिल थे भारत के बैट्समैन मनीष पांडे। मनीष पांडे को इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की ऑक्शन में लखनऊ सुपरजायंट्स ने 4.6 करोड़ रुपए में खरीदा था।

चूंकि पांडे जी लय में नहीं थे, इसलिए लखनऊ की टीम ने उन्हें ज्यादा चांस नहीं दिए। खराब फॉर्म के चलते उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। कई लोगों का मानना ​​था कि वह इस वक्त अनसोल्ड रहे। मगर दिल्ली कैपिटल्स ने मनीष पांडे को 2.4 करोड़ रुपये में खरीदा. ऐसे में यह सीजन मनीष पांडे के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है।

 

--Advertisement--