नेपाल ने घरेलू उड़ानों के संचालन की तारीख का किया ऐलान,इस दिन से होंगी शुरू..

img
काठमांडू, 15 सितम्बर, यूपी किरण। नेपाल में 21 सितम्बर से घरेलू उड़ानों का संचालन फिर से शुरू हो जाएगा।इससे पहले कोरोना महामारी के कारण घरेलू उड़ानों को 1 अक्टूबर तक बंद रखे जाने की सम्भावना जताई गई थी।
                             
संस्कृति, पर्यटन और नागर विमानन मंत्री (सिविल एविएशन) योगेश भट्टाराय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सोमवार को मंत्री परिषद के साथ हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है कि 21 सितम्बर से घरेलू स्तर की उड़ानों और जिला स्तर पर वाहनों की आवाजाही को फिर से शुरू किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि नेपाल में कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के लिए प्रतिबंधों के तहत सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया था और अब इन्हे फिर से शुरू किया जा रहा है।
Related News