
फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई हस्तियां हैं जिन्होंने बहुत तेजी से सफलता हासिल की है। ये सेलिब्रिटीज अपनी पहली फिल्म के बाद सुपरस्टार तो बन गए मगर ये अपनी सफलता को ज्यादा समय तक बरकरार नहीं रख पाए। प्रोफेशनल या पर्सनल कारणों से उनका स्टारडम खत्म हो जाता है। आज हम आपको साउथ की एक ऐसी हीरोइन के बारे में बताने जा रहे हैं जो इंडस्ट्री में आते ही सुपरस्टार बन गईं मगर एक अफेयर ने उनका पूरा करियर बर्बाद कर दिया।
हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस निकिता ठुकराल की। उन्हें इंडस्ट्री में आसानी से एंट्री मिल गई। जहां रश्मिका मंदाना, सामंथा रुथ प्रभु, नयनतारा का दबदबा है। एक समय था जब निकिता ठुकराल इंडस्ट्री पर राज करती थीं मगर एक गलती ने उनका करियर खत्म कर दिया।
निकिता को पहली फिल्म एक रेस्तरां में खाना खाते समय मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रोड्यूसर डी रामानायडू ने उन्हें एक होटल में देखा, जिसके बाद उन्होंने उन्हें अपनी आने वाली फिल्म 'है' में रोल ऑफर किया।
एक्ट्रेस ने मलयालम तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। उनके अभिनय की सर्वत्र सराहना हुई। इतना ही नहीं उन्होंने साउथ टीवी इंडस्ट्री में भी काम किया है।
निकिता ठुकराल और कन्नड़ स्टार दर्शन एक साथ काम कर चुके हैं। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। मगर दर्शन पहले से ही शादीशुदा थे और उनके विवाहेतर संबंध की खबरें कन्नड़ इंडस्ट्री में फैल गईं। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद दर्शन की पत्नी विजयलक्ष्मी ने एक्ट्रेस पर कई आरोप लगाए थे और केस दर्ज कराया था।
दर्शन की पत्नी अपने पति के निकिता के साथ अफेयर से काफी परेशान हो गई और दर्शन पर मारपीट और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया। इसके बाद दर्शन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और निकिता ठुकराल को भी सजा हुई। इंडस्ट्री में इतने बवाल के बाद कन्नड़ फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने निकिता पर तीन साल का बैन लगा दिया।
निकिता का प्रतिबंध तो हटा लिया गया मगर वो निर्देशकों के लिए एक विवादास्पद चेहरा बन गईं। इसलिए कोई भी उन्हें अपनी फिल्म में साइन नहीं करना चाहता था। इसके चलते वह धीरे-धीरे बड़े पर्दे से गायब हो गईं।
बाद में निकिता ने बिजनेसमैन गगनदीप सिंह मोगा से शादी कर ली और 2017 में फिल्म इंडस्ट्री से संन्यास ले लिया। अब निकिता एक बेटी की मां हैं और अपनी शादीशुदा जिंदगी से काफी खुश हैं।