img

यूक्रेन ने रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। अमेरिका से मिले मिसाइल सिस्टम के जरिए यूक्रेन ने क्रीमिया में रूसी नौसेना के ब्लैक सी फ्लीट हेडक्वार्टर पर जबरदस्त हमला किया। क्रीमिया में रूसी नौसेना के ब्लैक सी फीट हेडक्वाटर पर हुआ ये हमला अब तक का सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है। इस हमले में रूस के शक्ति पीठ का ऐतिहासिक मुख्यालय क्षतिग्रस्त हो गया। इस हमले से पुतिन का गुस्सा सातवें आसमान पर है।

नाटो देशों से मिली मिसाइलों और फाइटर जेट के जरिए यूक्रेन और रूस पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है। यूक्रेन को एफसी जैसे खतरनाक फाइटर जेट भी मिल रहे हैं जिनके जरिये वो रूस पर घातक हमला कर सकता है। एफसी दुनिया के सबसे खतरनाक लड़ाकू विमानों में से एक है। ये विमान 2500 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से उड़ सकता है। 40 किलोमीटर की रेंज में दुश्मन के ठिकाने ध्वस्त कर सकता है। 50,000 फीट की उंचाई तक उड़ान भरने में ये विमान सक्षम है। एडवांस रडार सिस्टम और एडवांस हथियारों से ये विमान लैस है।

रूस की मुश्किलें बढ़ी

खराब मौसम में भी ये विमान जंग लड़ सकता है। जाहिर है नाटो मुल्कों से मिले हथियारों ने रूस की मुश्किलें बढ़ा दी है। मगर जरा ठहरिए। रूस को यूक्रेन को नाटो मुल्कों से मिली मिसाइलों और फाइटर जेट्स का तोड़ मिल गया है। रूस को अपने सबसे विश्वसनीय खुफिया विमान एसयू अवाक्स का अपग्रेडेड वर्जन मिल गया है। ये विमान रूसी वायुसेना में शामिल हो चुका है। इस विमान को कई नई खूबियों से लैस किया गया है, जिससे इसकी क्षमताएं काफी बढ़ गई हैं। यूक्रेन के साथ बढ़ते तनाव के बीच रूस का ये नया खुफिया विमान निश्चिततौर पर यूक्रेन समेत अमेरिका की टेंशन को बढ़ाने वाला है। हम ऐसा क्यों कह रहे हैं, अब जरा वो भी जान लीजिए।

ये विमान न सिर्फ जमीन बल्कि हवा में भी दुश्मनों की हर हरकत पर बारीक नज़र रख सकता है। रूस का ये नया टोही विमान हवा में उड़ते हुए साढ़े 600 किलोमीटर दूर तक किसी भी हवाई लक्ष्य का पता लगा सकता है। इतना ही नहीं जमीन पर 300 किलोमीटर तक के इलाके में चप्पे चप्पे की निगरानी भी कर सकता है। कंटोल स्टेशन और दूसरे हमलावर यूनिट्स को ये विमान सटीक जानकारी पहुंचा सकता है।

रशिया ने जो अपना एसयू फिफ्टी एडवांस सिस्टम युद्ध में उतारा है, यूक्रेन के विरूद्ध वो बहुत कारगर साबित होने वाला है। कारण यह कि यूक्रेन के पास काउंटर करने के लिए उसके पास ऐसा कोई सिस्टम है ही नहीं। इन हवा में दबाने के बाद ये दुश्मन की मिसाइलों को, दुश्मन के एयरक्राफ्ट को या दुश्मन के वारशिप को डिटेक्ट करने में लंबी दूरी से यानि के 600 से 800 किलोमीटर दूर तक सक्षम में और मिसाइल से।

ये विमान रूस के फ्लाइंग रडार के नाम से मशहूर एक टोही विमान का शून्य वर्जन है। युद्ध के दौरान ये अवाक्स रूस की सैन्य खुफिया क्षमताओं को कई गुना बढ़ाने की ताकत रखता है। इस विमान के ऊपर मशरूम के आकार का रोटेटिंग रडार ट्रैकिंग सिस्टम लगा हुआ है। ये नया रडार शून्य 1000 किलोमीटर तक की दूरी पर लॉन्च हुई किसी भी मिसाइल को डिटेक्ट कर सकता है।

बताया जा रहा है कि पुतिन नई चाल चलते हुए इस हथियार का इस्तेमाल यूक्रेन के विरूद्ध कर सकते हैं, जिससे युद्ध का एण्ड भी हो सकता है।

 

 

 

 

--Advertisement--