img

एनसीआर, यूपी, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश में भी घना कोहरा छाया हुआ है। इसके चलते सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम है। रेलवे परिवहन और हवाई परिवहन भी प्रभावित हुआ है। सड़क पर वाहन चलाने के दौरान वाहन चालकों को बहुत परेशानी हो रही है। जिसके चलते कई गाड़ियां आपस में टकरा गई हैं। इन घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई है और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

खबर के अनुसार घने कोहरे के कारण उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हो गया है। कोहरे के कारण 3 बसें, एक ट्रक और 2 कारों सहित 6 वाहन एक दूसरे से टकरा गए। ये गाड़ियां लखनऊ से आगरा की ओर जा रही थीं।

डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई -

ऐसी भी घटना हुई है कि एक डबल डेकर बस कोहरे के कारण अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है। करीब दो दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और यूपीडा कर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को फौरन हॉस्पिटल पहुंचाया। इनमें से 6 यात्रियों की हालत ज्यादा गंभीर है। उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ शिफ्ट किया गया है।

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दो की मौत, कई जख्मी

बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर एक हादसे में 2 की मौत, 13 घायल। यहां देर रात एक बस और ट्रक की टक्कर हो गई। बस में सवार सभी 13 यात्री घायल हो गए। ये लोग पंजाब से वृन्दावन आ रहे थे। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

--Advertisement--