OMG: भारत में एक जगह ऐसी भी है जहां बिना पेट्रोल और डीजल के वाहन आराम से दौड़ते हैं

img

नई दिल्ली: दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं जो अलग-अलग रहस्यों से भरी हुई हैं। आज हम आपको भारत में मौजूद एक ऐसी ही रहस्यमयी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे सुनकर आप वाकई चौंक जाएंगे। दरअसल, भारत में एक पहाड़ी इलाका खोजा गया है, जहां बिना पेट्रोल-डीजल के वाहन दौड़ते हैं। यह पहाड़ी लद्दाख के लेह क्षेत्र की है। माना जा रहा है कि यहां कार अपने आप चलती है।

कहा जाता है कि यहां कार अपने आप चलती है। अगर कोई इस जगह पर अपनी कार पार्क करता तो उसे वह कार नहीं मिलती। ऐसा कैसे होता है, इस रहस्य का अभी तक कोई पता नहीं लगा पाया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक इस पहाड़ी में चुंबकीय शक्ति है, जो करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वाहनों को अपनी ओर खींचती है। इसलिए इसे चुंबकीय पहाड़ी कहा जाता है। है।

इस पहाड़ी पर चुंबकीय प्रभाव इतना अधिक है कि इसके ऊपर से उड़ने वाले जहाज भी इससे बच नहीं पाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई पायलटों ने दावा किया है कि यहां से उड़ान भरने के दौरान विमान ने कई बार झटके महसूस किए हैं. इसलिए, चुंबकीय बल से बचने के लिए उन्हें अक्सर अपने जहाज की गति तेज करनी पड़ती है।

इस चुंबकीय पहाड़ी को ग्रेविटी हिल भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस पहाड़ी पर गुरुत्वाकर्षण का नियम फेल हो जाता है। गुरुत्वाकर्षण के नियम के अनुसार, यदि हम किसी वस्तु को ढलान पर छोड़ देते हैं, तो वह लुढ़क जाएगी, लेकिन चुंबकीय पहाड़ी पर विपरीत होता है।

Related News