img

OMG: बिहार के बेगुसराय में एक युवक ने अपनी जमीन बेचकर पत्नी को पढ़ाया। मगर पति का आरोप है कि कोर्स पूरा करने के बाद पत्नी का रवैया बदल गया। वह अब अपने पति और ससुरालवालों के साथ नहीं रहना चाहती। 15 जून को महिला ने कथित तौर पर अपने पिता और भाई को बुलाया और सारा सामान लेकर घर चली गई। इस मामले में उसकी सास ने अपनी बहू, पिता और भाई के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है।

मिली जानकारी के मुताबिक ये पूरी घटना बेगुसराय के अमारी गांव की है। यहां रहने वाले बालेश्वर महतो के बेटे प्रिंस आनंद की शादी 24 अप्रैल 2019 को समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में मनीषा से हुई थी। मनीषा ने 12वीं पास की। अपने ससुर के घर पहुँचकर उसने अपने पति और सास के सामने अगला कोर्स करने की इच्छा व्यक्त की।

इसके बाद पति और ससुराल वालों ने उधार लेकर बेटी को 2019 में पंजाब के अजीत नर्सिंग इंस्टीट्यूट में दाखिला कराया। मनीषा कभी घर पर तो कभी मायके में रहती थी। वह केवल परीक्षा देने के लिए पंजाब जाती थी। इसी बीच 14 नवंबर 2021 को उन्होंने एक बेटी को भी जन्म दिया। इसके बाद मनीषा ने समस्तीपुर और खगड़िया में काम किया।

दिसंबर 2023 में मनीषा ने पढ़ाई पूरी करते ही पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। इससे दोनों के बीच बड़ी बहस शुरू हो गई। कई बार पंचायत हुई, मगर कोई समाधान नहीं निकला। इसके बाद मनीषा की सास सुलेखा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

सुलेखा का आरोप है कि 15 जून को मनीषा अपने पिता राजेंद्र महतो व भाई रोशन के साथ 5-7 हथियारबंद लोगों के साथ आयी। वह अपना सामान लेने के साथ ही मेरे पास से 2 लाख 25 हजार और 50 हजार रुपए के गहने भी ले कर चली गई।

एक जुलाई को पत्नी ने प्रिंस को बुलाया और उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। इसकी जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई तो वे मौके पर पहुंचे और प्रिंस को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाया। प्रिंस के परिवार का आरोप है कि उन्होंने 10 जुलाई को चोराही थाने में बहू और उसके पिता और भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, मगर पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

--Advertisement--