22 नवंबर 2019 को इस राशि वालों की बढ़ेगी आर्थिक चिंता, इनको होगा धन लाभ

img

वृषभ राशिफल: परिवार के खर्चे बढ़ेंगे। जो आपको चिंतित करेगा। सैलरी के चलते नौकरी बदलने का विचार बना सकते हैं। बिजनेस में वित्तीय लाभ होने वाला है। बच्चों की पढ़ाई में खर्च बढ़ने वाला है।

मिथुन राशिफल: पार्टनरशिप में नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। हालांकि साझेदारी करने से पहले कई बार विचार विमर्श जरूर करें। आज कारोबार में अच्छी आय होने वाली है। किसी को भी उधार देने से पहले जांच पड़ताल कर लें। अन्यथा पैसा फंस सकता है। पारिवारिक आय बढ़ने के संकेत हैं।

कर्क राशिफल: यात्रा में अनायास ही अधिक धन खर्च हो सकता है। बिजनेस में कोई नया फैसला लेने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। आपके वाहन पर अधिक पैसा खर्च हो सकता है। जो आपका बजट बिगाड़ देगा।

कार्तिक पूर्णिमा पर इस तरह करें मां तुलसी की पूजा, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान विष्णु, सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी

सिंह राशिफल: पैसे के लेनदेन में कुछ नुकसान होने की संभावना है। छोटी-छोटी चीजें आपकी मासिक बजट बिगाड़ सकती हैं। वक्तिगत खर्चों के चलते पत्नी नाराज हो सकती है। जितना जल्द संभव हो, विराम लगाएं।

कन्या राशिफल: नया व्यापार सफल न होने के संकेत हैं। हो सके तो अभी किसी भी कारोबार को न शुरू करें। दैनिक आमदनी का रास्ता तो मिलेगा, लेकिन खर्च अधिक होगा। आज आर्थिक चिंता रहने वाली है। हालांकि आर्थिक निवेश के मामले में गंभीरता से विचार करेंगे।

तुला राशिफल: किसी प्रॉपर्टी खरीदने के कारण बैंक से लोग ले सकते हैं। वित्तीय मामले में सावधान रहने की जरूरत है। परिवार का खर्च बढ़ सकता है। किसी पुरानी जमीन को बेंचने की संभावना बन रही है। भाई के इलाज पर आपका अधिक पैसा खर्च हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल: दोस्तों से पैसा उधार ले सकते हैं। पत्नी की जरूरत के काम में पैसा खर्च करने वाले हैं। जमा पूंजी में से भी पैसे खर्च करने वाले हैं। दैनिक आय कम और खर्च अधिक होंने से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

धनु राशिफल: बिजनेस आज आपको परेशानी में डाल सकता है। इसका सीधा असर आपकी आय पर पड़ने वाला है। पिता से आर्थिक मदद मिल सकती है। अगर आपका बिजनेस पार्टनरशिप में है तो आपको लाभ होगा। यात्रा में धन व्यय होगा।

मकर राशिफल: बिजनेस से पैसा कम आएगा और खर्च ज्यादा होगा। पारिवारिक खर्च में छोटी-छोटी चीझों पर बढ़ेगा। फंसा हुआ पैसा जल्द ही वापस मिल सकता है। घरेलू खर्च अनायार ही बढ़ेगा। किसी बड़ी जरूरत में माता सहयोग कर सकती हैं।

कुंभ राशिफल: दोस्तों को आर्थिक मदद कर सकते हैं। व्यापार में धन लाभ होने वाला है। अनावश्यक लग्जरी सामान खरीद सकते हैं। जमीन के काम से आय हो सकता है। अदालती काम में धन खर्च होगा।

मीन राशिफल: पैतृक संपत्ति से कोई लाभ मिलता नजर नहीं आएगा। धार्मिक कामों में धन खर्च होगा। मातृ पक्ष से धन लाभ की आशा कर सकते हैं। छोटे भाई को आर्थिक मदद कर सकते हैं। पुराने कर्ज से उबर सकते हैं।

Related News