Small Wedding Ring देखते ही गुस्साई पत्नी ने कर डाली ऐसी हरकत, सुनकर आप भी हो जायेंगे हैरान

img

हर लड़की अपनी शादी को लेकर काफी सारे सपने पाले हुए होती है और जब वह सपने पूरे नहीं होते तो उसका दिल टूट जाता है लेकिन एक लड़की ने शादी की अंगूठी छोटी होने पर कुछ ऐसा किया जिसने सबको हैरान कर दिया। अब लड़की के मंगेतर ने यह पूरा किस्सा सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सोशल मीडिया यूजर अराश ने अपने फॉलोअर्स के साथ एक वीडियो साझा किया है।

Small Wedding Ring

इस वीडियो में उसने अपनी पत्नी का हाथ दिखाया और बताया कि उसने अपनी शादी के लिए तीन कैरेट की अंगूठी खरीदी थी जो अब उसकी पत्नी के हाथ से गायब है। उस अंगूठी की जगह उसकी पत्नी ने रिंग फिंगर में एक छोटा सफेद रबर बैंड बांधा है। अराश ने वीडियो के साथ दिए कैप्शन में समझाया हैं कि उसे लगता है कि उसके लिए खरीदी गई अंगूठी में हीरा बहुत छोटा है।

अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और अराश के फैंस उस पर खूब कमेंट कर रहे हैं। इस क्लिप को अब तक15 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो पर लोग तरह- तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग अराश को नई अंगूठी खरीदने की सलाह भी दे रहे है। बता दें कि टिकटॉक पर अराश ने फोटो के साथ कैप्शन देते हुए लिखा था कि मेरी पत्नी को अपनी छोटी तीन कैरेट हीरे की अंगूठी पहनने में शर्म महसूस होती है इसलिए वह उस अंगूठी को पहनने की बजाय इस रबर बैंड को रिंग फिंगर में पहनती है।

इसके बाद एक अन्य क्लिप में पत्नी ने जवाब देते हुए कहा हैं कि ‘मेरी अंगूठी काफी छोटी है, अगर यह बड़ी होती तो जरूर पहनती।’ अब इस वीडियो पर एक यूजर ने अनोखा कमेंट किया है। यूजर्स ने इस छोटी सी बात पर दोनों को तलाक लेने की सलाह दे डाली। उसने लिखा- रिंग को अलग रखो और तलाक के कागजात तैयार कर लो’ एक अन्य यूजर ने लिखा कि ‘यह बहुत की बुरा है, लड़कियों को कभी संतुष्ट नहीं किया जा सकता।’

Related News