शादी के दिन दूल्हे ने दुल्हन को पहना दिए इतने जेवर की हो गया ये हाल, देखें तस्वीरें

img

भारत ही नहीं दुनिया के तमाम देशों में शादियों के लिए कई तरह के रीति रिवाज होते हैं। इनमे से कुछ ऐसे होते हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दुल्हन ने इतने गहने पहन रखे हैं कि वह चल नहीं पा रही हैं। दरअसल, दुल्हन को दूल्हे के परिवार वालों ने सोने के 60 नेकलेस दिए और हर नेकलेस वजन एक किलोग्राम था। नेकलेस के साथ ही दुल्हन ने थों में भारी कंगन भी पहने हुए थी।

BRIDE

यह वायरल वीडियो चीन के एक शहर का बताया जा रहा है। ये शादी अब यहां चर्चा का विषय बन गई। दिलचस्प बात यह है कि सभी गहने दुल्हन ने अपनी शादी के दिन पहने थे। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि शादी में पहने भारी भरकम जेवरों की वजह से दुल्हन की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरलहो रही है। वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दुल्हन शादी की सफेद ड्रेस और हाथों में गुलाब के फूलों का एक गुलदस्ता पकड़े है।

बताया जा रहा है कि दूल्हे के परिवार वाले काफी अमीर हैं। उनका शौक था कि वे दुल्हन को पचास किलो के ऊपर के जेवर पहनाएंगे, लेकिन दुल्हन के जेवर का वजन उससे भी कहीं अधिक हो गया। जब सारे जेवरात पहनकर दुल्हन निकली तो वह सही से चल भी नहीं पा रही थी, यहां तक कि एक मेहमान ने दुल्हन से मदद के लिए पूछा जिस पर उसने मुस्कुरा कर मना कर दिया।

फिलहाल उसने किसी तरह शादी की रस्मों को पूरा किया। उसने बताया कि वह ठीक है और शादी के रीति-रिवाजों का पालन करना जारी रखेगी। यह भी बताया गया कि स्थानीय लोग यहां सोने को ‘गुड लक’ का प्रतीक मानते हैं। यहां लोगों के लिए सोना वैभव और अमीरी की निशानी भी है। इतना ही नहीं कई रिपोर्ट्स में इस बात का भी जिक्र है कि जिस जगह यह शादी हुई वहां ऐसी मान्यता है कि बुरी आत्माओं और बुरी किस्मत से छुटकारा पाने के लिए सोना पहनना जरूरी है। इसलिए भी लोग यहां सोने का इस्तेमाल करते हैं।

Related News