img

रिम्स के कैदी वार्ड से आज सवेरे पुलिस को चकमा देकर सूरज मुंडा नाम का एक कैदी फरार हो गया। मामले की खबर मिलने के बाद बरियातू पुलिस फरार कैदी की तलाश में जुट गई। 

सीसीटीवी फुटेज जांच में पुलिस को ये सूचना मिली है कि सूरज मुंडा मंगलवार सवेरे सवेरे तीन बजे के आसपास भागा है।

जानकारी के अनुसार, चुटिया थाना क्षेत्र से सूरज मुंडा को दो माह पूर्व चोरी के इल्जाम में अरेस्ट किया गया था। अरेस्ट करने के बाद उसे रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया गया था। 

सूरज को 10 अक्टूबर को रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से रिम्स में उपचार के लिए लाया गया था, जहां से वो फरार हो गया।

मामले में डीएसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही उसे अरेस्ट कर लिया जाएगा।

 

--Advertisement--