दुल्हन के पास आते ही घबराने लगा पति, फिर भाई को बुलाकर पत्नी से कर दी ये डिमांड

img

विवाह के बाद हर युवती पति और ससुराल वालों को लेकर कई प्रकार के सपने बुनती है, मगर कुछ युवतियों का सपना शादी के पहले दिन ही टूट जाता है। उप्र के शहर बरेली में भी कुछ ऐसा ही हुआ। विवाह के बाद दुल्हन जब ससुराल पहुंची तो उसे अपने पति की असलियत का पता चला।

सुहागरात पर जब लड़की पति के पास पहुंची तो वो घबराने लगा। पत्नी के हाथ लगाते ही दूल्हा कांपने लगा। इसके बाद दूल्हे ने अपने भाई को कमरे में भेजा और फिर एक शर्त रख दी। पति की शर्त सुनकर लड़की के होश उड़ गए। उसने पति की शर्त मानने से मना कर दिया और ससुराल वालों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।

घटना बिथरी चैनपुरी की है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का इल्जाम लगाया है। लड़की का कहना है कि पिछले वर्ष उसकी भमोरा निवासी युवक से शादी हुई थी। विवाह में हैसियत के अनुसार, दहेज दिया गया था। सुहागरात पर जब वह पति के पास पहुंची तो पति परेशान सा दिखा।

सुहागरात में ही पति ने उससे दूरी बना ली। कई दिनों तक उसका पति इसी तरह की हरकतें करता रहा। कुछ दिन बाद उसके पति की असलियत पता चली। उसका दुल्हा नपुंसक था, ससुराल वालों ने ये बात नहीं बताई थी। पीड़िता ने जब इस बारे में ससुराल वालों से कहा तो वह मारपीट करने लगे। पीड़िता ने बताया कि एक दिन उसने पति से संबंध बनाने के लिए कहा तो वो अपने भाई को कमरे में ले आया और उसी के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। मगर लड़की ने इसका विरोध किया। 

Related News