img

अक्सर लोग AC से निकलने वाले पानी को सीधे नाली से जोड़ देते हैं ताकि वो सीधे घर के बाहर चला जाए। हालाँकि, यदि इस पानी को खराब समझकर न फेंका जाए तो इसका उपयोग कई अहम कामों में किया जा सकता है। आईये जानते हैं एसी का पानी किस काम में आ सकता है।

AC का पानी पौधों के लिए बहुत हेल्पफुल होता है। इसमें खनिज और पोषक तत्व होते हैं जो पौधों के विकास को बढ़ावा देते हैं। एयर कंडीशनर से निकलने वाले पानी का इस्तेमाल आप अपने घर के पौधों की सिंचाई के लिए कर सकते हैं।

आप अपने वाहनों को AC के पानी से भी धो सकते हैं. इसमें मिले खनिज दाग हटाने और कार को चमकदार बनाने में हेल्पफुल हैं। AC का पानी साबुन के पानी से बेहतर काम करता है क्योंकि इसमें रसायन नहीं होते हैं।

फर्श को साफ करने के लिए AC के पानी का भी यूज किया जा सकता है। इसका उपयोग सभी तरह के फर्श जैसे संगमरमर, ग्रेनाइट और टाइल्स पर किया जा सकता है। AC का पानी फर्श से धूल और गंदगी हटाने में मदद करता है और उसे चमकदार बनाता है।

टॉयलेट की सफाई के लिए AC का पानी एक अच्छा विकल्प है। ये दाग हटाने और टॉयलेट को कीटाणुरहित करने में हेल्प करता है। AC का पानी रासायनिक टॉयलेट क्लीनर से अच्छा काम करता है क्योंकि इसमें हानिकारक रसायन नहीं होते हैं।

--Advertisement--