img

रांची समेत झारखंड के कई शहरों के मौसम का मिजाज आज से बदल सकता है। सात तारीख से राज्य के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। कोल्हान में 11 अप्रैल तक बारिश का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि राजधानी में सात और 8 अप्रैल को कई जगहों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। आज बादल छाए रह सकते हैं। कहीं कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है। 8 अप्रैल को झारखंड के दक्षिणी जिलों में कहीं कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है। तेज हवा का झोंका, गर्जन और वज्रपात हो सकता है।

विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि झारखंड के दक्षिणी हिस्से में 11 अप्रैल तक कहीं कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। राजधानी में बादल छाए रह सकते हैं। इन जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा।

झारखंड में कई जिलों का अधिकतम तापमान 42 डिग्री से भी अधिक हो गया। बीते कल को जमशेदपुर का अधिकतम पारा 42, डाल्टनगंज का 41, चाईबासा का 41, देवघर का 42, गढ़वा का 40, सरायकेला और गोड्डा का टेम्परेचर 43 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि आगे भी राजधानी का अधिकतम टेम्परेचर इसी के आसपास रहेगा। बादल और बारिश के बाद इसमें कुछ गिरावट भी हो सकती है। 

--Advertisement--