img

महान अर्थशास्त्री एवं गुरू चाणक्य न सिर्फ एक अच्छे राजनीतिज्ञ थे बल्कि कूटनीति में भी माहिर थे। ऐसे में आज हम आपको आचार्य चाणक्य की 3 सलाह के बारे बताएंगे जो अपनाने से आप खुद को सफल महसूस करेंगे।

आचार्य चाणक्य के अनुसार, किसी शख्स की पहचान तभी होती है जब वह किसी दूसरे इंसान से मित्रता करता है या उसमें किसी प्रकार की रुचि रखता है। चाणक्य के अनुसार लालची व्यक्ति का कोई साथ नहीं देता. बुरे वक्त में ऐसे लोग हमेशा अकेले रह जाते हैं और उनकी सहायता के लिए कोई नहीं आता। इसलिए लालची लोगों से हमेशा दूर रहें।

चाणक्य का मानना ​​था कि झूठ बोलकर हासिल की गई सफलता ज्यादा दिनों तक नहीं टिकती। कुछ वक्त बाद व्यक्ति बर्बाद हो जाता है। दूसरी ओर, जो सत्य का मार्ग चुनता है वह कठिन से कठिन परिस्थिति में भी आसानी से समाधान ढूंढ लेता है। यदि किसी वास्तविक इंसान को धोखा दिया गया है, तो भी इसका जल्द ही खुलासा हो जाएगा।

हमेशा गलतियों से सीखें। आचार्य ने अपने नीति शास्त्र में कहा है कि मनुष्य को न केवल अपनी गलतियों से बल्कि दूसरों की भूल से भी सीखना चाहिए। ऐसा करने से आप गलतियाँ करने की संभावना कम कर देते हैं। इससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ता है और कामयाबी भी मिलती है।

नोट- उपरोक्त बातें सामान्य जानकारी पर आधारित है। हमारी टीम इसका समर्थन नहीं करती है। 

--Advertisement--