रामगढ़, 20 सितंबर, यूपी किरण जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को 35 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कुल मरीजों की संख्या 3150 हो गई है। इनमें से 2439 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 695 है।
सिविल सर्जन डॉक्टर नीलम चौधरी ने बताया कि 35 व्यक्तियों में 6 माण्डू, 6 पतरातू, 3 गोला एवं 20 रामगढ़ प्रखंड के है। संक्रमित व्यक्तियों में 28 पुरुष एवं 7 महिलाएं शामिल है।