पूर्वोत्तर में कोरोना से हाहाकार, 24 घंटे में इतने नए केस आए सामने

img

गुवाहाटी, 14 सितम्बर, यूपी किरण सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। जबकि तेजी से बढ़ रहे नये मरीजों की संख्या बेहद डरा रही है। आपको बता दे पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है। पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 2419 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 186995 हो गई है। जिसमें से 143129 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 2989 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि, 43052 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

वहीं, 769 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं। असम में नये मरीजों की संख्या 1292 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 141763 है। जबकि, 113134 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 2251 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 28157 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 469 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 16 मरीजों की मौत हुई है। त्रिपुरा नये मरीजों की संख्या 629 शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 18929 हो गई है। जबकि, 11132 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 398 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 7581 मरीजों का इलाज चल रहा है। 182 मरीजों की अब तक मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 12 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। मणिपुर में 144 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 7875 हो गई है।

वहीं 6191 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 89 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 1638 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 46 मरीज की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 01 मरीज की मौत हुई है। अरुणाचल प्रदेश में 160 मरीजों की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 6121 हो गई है। वहीं 4379 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 126 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1732 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 10 मरीजों की अब तक मौत हुई है। नगालैंड में 19 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 5083 हो गई है। राज्य में 3883 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 61 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1172 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 08 मरीजों की हुई मौत। मेघालय में 109 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 3724 हो गई है।

जिसमें से 2075 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 55 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1623 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 26 मरीजों की मौत हो चुकी है। गत 24 घंटों के दौरान 01 और मरीज की मृत्यु हुई है। सिक्किम में 31 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2086 हो गई है। वहीं 1505 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 02 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 565 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि, 16 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 03 मरीजों की मौत हुई है। मिजोरम में 35 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1414 हो गई है। जबकि, 830 मरीज

Related News